
LG Puricare रिव्यू: वेयरेबल एयर प्यूरिफायर, सांसों मिलेगा हिसाब, क्या खरीदने लायक है?
AajTak
LG Puricare Wearable Air Purifier Review: आप घर में एयर प्यूरिफायर रख सकते हैं, लेकिन बाहर निकलने पर क्या करेंगे? एलजी का ये एयर प्यूरिफायर आपके इसे मसले को सुलझाता है. लेकिन किस कीमत पर और कितना प्रैक्टिकल है ये मास्क? मैंने इसे महीने भर यूज किया है और आपके साथ इसका एक्सपीरिएंस शेयर करता हूं.
कोरोना वायरस के बाद से मास्क आम हो चुके हैं. पैंडेमिक से पहले तक या तो हॉस्पिटल में मास्क यूज किए जाते थे, या फिर एयर पल्यूशन से बचने के लिए मास्क यूज किए जाते थे. हालांकि चीन जैसे दूसरे मुल्कों में पहले भी मास्क यूज किया जाता रहा है.
चूंकि हर कोई मास्क यूज कर रहा है, इसलिएम मार्केट में 10 रुपये से मास्क मिलने शुरू हो जाते हैं. लेकिन मास्क ना सिर्फ आपको कोरोनावायरस से बचाते हैं, बल्कि हवा भी साफ करते हैं. N95 मास्क इसका उदाहरण है. हालांकि साधारण मास्क से आप एयर प्यूरिफिकेशन की उम्मीद नहीं कर सकते हैं.
LG ने एक इनोवेटिव वेयरेबल एयर प्यूरिफायर पेश किया है जो देखने में मास्क की तरह लगता है, लेकिन दरअसल एक पोर्टेबल एयर प्यूरिफायर है. देखने में भी ये साधारण मास्क से थोड़ा ही अलग है, लेकिन इसके फ़ीचर्स एक साधारण मास्क से कहीं ज़्यादा हैं और क़ीमत भी.
हम बात कर रहे हैं LG Puricare वेयरेबल एयर प्यूरिफायर की जो एक पहनने वाला एयर प्यूरिफायर है. इस मास्क के अंदर दो H13 HEPA फिल्टर्स लगे हैं जो घर या ऑफिस में लगे एयर प्यूरिफायर में होते हैं. हेपा फिल्टर्स के अलावा इस मास्क में डुअल इन्वर्टर फ़ैन्स भी लगे हैं. इसका वजन 94 ग्राम है. चार्जिंग के लिए इस मास्क में टाइप सी पोर्ट दिया गया है.
दिलचस्प ये है कि आप इस वेयरेबल एयर प्यूरिफायर को फ़ोन के साथ कनेक्ट कर सकते हैं. इस मास्क एक पेयरिंग बटन और दिया गया है. ब्लूटूथ और एलजी के ऐप के ज़रिए आप इसे किसी भी स्मार्टफ़ोन के साथ कनेक्ट कर सकते हैं.
वेयरेबल एयर प्यूरिफायर का डिज़ाइन सिंपल है और हार्ड प्लास्टिक का बना है. ये वेयरेबल एयर प्यूरिफायर आम मास्क के मुक़ाबले थोड़ा भारी है. लगातार पहनने से आपके कानों को थोड़ा परेशानी हो सकती है, लेकिन आदत हो जाने के बाद ठीक लगता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









