
Lava Blaze Duo 5G हुआ लॉन्च, डुअल स्क्रीन वाला सस्ता फोन, मिलेगा 64MP कैमरा और 5000mAh बैटरी
AajTak
Lava Blaze Duo 5G Price in India: लावा ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो डुअल स्क्रीन के साथ आता है. ये ब्रांड का दूसरा फोन है, जिसमें डुअल स्क्रीन फीचर दिया गया है. स्मार्टफोन 20 हजार रुपये के बजट में आता है. पहली सेल में आप इस फोन को डिस्काउंट के साथ खरीद पाएंगे. इसमें 5000mAh की बैटरी और 64MP का कैमरा दिया गया है.
Lava ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Lava Blaze Duo 5G लॉन्च कर दिया है. ये कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन है, जो डुअल स्क्रीन के साथ आता है. कंपनी ने इससे पहले डुअल स्क्रीन के साथ Agni 3 को लॉन्च किया था. ये हैंडसेट MediaTek Dimensity 7025 प्रोसेसर के साथ आता है.
ब्रांड के लेटेस्ट फोन में 6.67-inch का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. स्मार्टफोन Android 14 पर काम करता है. इसमें 64MP का रियर कैमरा दिया गया है. वहीं 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
ये फोन दो कॉन्फिग्रेशन में आता है. इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है. वहीं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 20,499 रुपये है. इस डिवाइस को आप आर्टिक वॉइट और सेलेस्टियल ब्लू में खरीद सकते हैं. इस हैंडसेट की सेल 20 दिसंबर को शुरू होगी.
यह भी पढ़ें: Lava O3 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, 7 हजार से कम है कीमत
आप इस डिवाइस को ऐमेजॉन से खरीद पाएंगे. पहली सेल में Lava Blaze Duo 5G को आप 16,999 रुपये (6GB RAM) और 17,999 रुपये (8GB RAM) की कीमत पर खरीद पाएंगे. इस पर 2000 रुपये का डिस्काउंट HDFC बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा.
डुअल सिम सपोर्ट वाला Lava Blaze Duo 5G स्मार्टफोन Android 14 पर काम करता है. कंपनी ने साफ किया है कि इस डिवाइस को Android 15 का अपडेट मिलेगा. इसमें 6.67-inch का Full HD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










