
Lava Blaze Duo जल्द होगा लॉन्च, मिलेगी दो स्क्रीन और 64MP का कैमरा, 20 हजार से कम होगा बजट
AajTak
Lava Blaze Duo Lauch Date: लावा जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Lava Blaze Duo लॉन्च करने वाला है. इस स्मार्टफोन में हमें डुअल डिस्प्ले, 64MP का रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. डिवाइस को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है. हैंडसेट Amazon पर लिस्ट हो चुका है. कंपनी इसे अगले हफ्ते लॉन्च करेगी. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
स्मार्टफोन मैन्युफैक्चर्र Lava जल्द ही भारतीय बाजार में एक नया हैंडसेट लॉन्च करने वाला है. कंपनी डुअल स्क्रीन वाले स्मार्टफोन Lava Blaze Duo को अगले हफ्ते लॉन्च करेगी. इसमें हमें Lava Agni 3 जैसा डिजाइन देखने को मिलेगा. हैंडसेट की फोटोज सामने आ चुकी हैं, जिससे इसका डिजाइन रिवील होता है.
इसमें एक सेकेंडरी डिस्प्ले मिलेगा, जो रियर पैनल पर कैमरे के साथ होगा. स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर और बड़ी बैटरी दी जाएगी. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की खास बातें.
लावा का ये फोन 16 दिसंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा. Amazon पर इसकी माइक्रो साइट लाइव हो गई है. यानी स्मार्टफोन सेल के लिए Amazon पर उपलब्ध होगा. आप इसे दो कलर ऑप्शन- आर्टिक वॉइट और सेलेस्टियल ब्लू में खरीद पाएंगे.
यह भी पढ़ें: LAVA Agni 3 Review: डुअल डिस्प्ले फोन, कीमत कम, लेकिन फीचर्स महंगे जैसे
इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं है. ब्रांड इस फोन को 15 हजार रुपये से बजट में लॉन्च कर सकता है. इसमें डुअल डिस्प्ले मिलेगा. स्मार्टफोन के रियर पैनल पर Lava Agni 3 जैसी AMOLED स्क्रीन मिलेगी.
Lava Blaze Duo में 6.67-inch का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा. रियर पैनल पर आपको 1.58-inch का सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है. स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7025 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा. ये एक पावरफुल प्रोसेसर है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










