
Latur: नदी के तेज बहाव में बह गई मां-बेटी, कड़ी मशक्कत के बाद मिले शव
AajTak
महाराष्ट्र के लातूर में खेत में मजदूरी करने जा रही मां और बेटी की तिरु नदी में बहने से मौत हो गई. जलकोट तहसील के मर सांगवी गांव में यह हादसा तब हुआ जब दोनों नदी पार कर रही थीं. डैम से अचानक पानी छोड़े जाने के कारण नदी का बहाव तेज हो गया और मां-बेटी पानी में बह गईं. गांव वालों ने दोनों के शव बाहर निकाले.
महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. जलकोट तहसील क्षेत्र के मर सांगवी गांव में खेत में मजदूरी के लिए जा रही मां और बेटी की तिरु नदी में बहने से मौत हो गई. मृतकों की पहचान 25 वर्षीय कौशल्या अजय वाघमारे और 14 वर्षीय रुक्मिणी अजय वाघमारे के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह मां और बेटी मजदूरी के लिए खेत जा रही थीं. गांव के पास बहने वाली तिरु नदी पार करते समय यह हादसा हुआ. लगातार हुई बारिश के कारण तिरु डैम पूरा भर चुका है. जरूरत अनुसार डैम से पानी छोड़ा जा रहा था. इसी दौरान अचानक नदी में पानी का बहाव बढ़ गया और दोनों मां-बेटी तेज धार में बह गईं.
नदी में बहने से मां-बेटी की मौत
गांव में खेतों तक जाने का दूसरा रास्ता न होने की वजह से लोग अक्सर नदी पार कर खेतों तक पहुंचते हैं. हादसे के समय कौशल्या और रुक्मिणी ने भी यही रास्ता चुना था. पानी का स्तर तेजी से बढ़ने से दोनों को गहराई का अंदाजा नहीं लगा और वे बहकर डूब गईं.
कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शवों को निकाला
घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव नदी से बाहर निकाले. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जलकोट के सरकारी अस्पताल भेज दिया है. गांव में इस घटना के बाद शोक का माहौल है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









