
Lamborghini की इस कार ने बनाया बर्फ पर 300 KM की रफ्तार का रिकॉर्ड, देखें खास तस्वीरें!
AajTak
लक्जरी और स्पोर्ट कार बनाने वाली कंपनी Lamborghini की एक एसयूवी ने रूस में बर्फ से जमी बेकल झील पर हाई-स्पीड का रिकॉर्ड बनाया है. इस रिकॉर्ड को बाकायदा रशियन ऑटोमोबाइल फेडरेशन ने दर्ज किया है. जानें पूरी खबर
Lamborghini की इस SUV ने लगभग 300 किलोमीटर प्रति घंटे की हाई-स्पीड पर रफ्तार भरने का ये रिकॉर्ड रूस की बेकल झील पर बनाया है. यहां इस साल मार्च में ‘डेज ऑफ स्पीड’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था, तब इस ऐतिहासिक क्षण को रशियन ऑटोमोबाइल फेडरेशन ने दर्ज किया. ये फेडरेशन ऑटोमोबाइल जगत के अंतरराष्ट्रीय संगठन FIA की सदस्य है. इस रिकॉर्ड को दर्ज करने में रूस के ड्राइवर आंद्रे लियोनत्येव की विशेष भूमिका रही. आगे जानें कौन हैं आंद्रे लियोनत्येव... (Photo: Lamborghini.com) रूसी ड्राइवर आंद्रे लियोनत्येव बेकल झील पर होने वाले ‘डेज ऑफ स्पीड’ में 18 बार हाई-स्पीड पर कार चलाने का रिकॉर्ड बना चुके हैं. उन्होंने Lamborghini Urus को बर्फ पर लगभग 300 किलोमीटर प्रतिघंटा की हाई-स्पीड पर चलाने का ये नया रिकॉर्ड बनाया है. बर्फ पर हाई-स्पीड में कार चलाने के लिए विशेष कौशल की जरूरत होती है, क्योंकि बर्फ पर घर्षण काफी कम होता है. (Photo: Lamborghini.com) Lamborghini Urus ने बेकल लेक पर 298 किलोमीटर प्रति घंटे की हाई-स्पीड पर रफ्तार भरी. आंद्रे लियोनत्येव ने लगभग 1 किलोमीटर तक कार की इस रफ्तार को बनाए रखा. हालांकि Lamborghini Urus की टॉप-स्पीड 305 किलोमीटर प्रति घंटा है. (Photo: Lamborghini.com)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










