
LAC पर इंडियन आर्मी की पोजिशन्स के करीब आया चीनी एयरक्राफ्ट, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति
AajTak
बिगड़े संबंधों के बीच चीनी सेना ने एक और हिमाकत दिखाई है. चीन का एक एयरक्राफ्ट सीमा पर तैनात भारतीय जवानों की पोजिशन के बहुत करीब आ गया था. इसपर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है.
बिगड़े संबंधों के बीच चीनी सेना ने एक और हिमाकत दिखाई है. चीन का एक एयरक्राफ्ट सीमा पर तैनात भारतीय जवानों की पोजिशन्स के बहुत करीब आ गया था. इसपर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है. यह मामला पूर्वी लद्दाख में मौजूद लाइन ऑफ कंट्रोल (LAC) का है. जानकारी के मुताबिक, यह घटना जून के आखिरी हफ्ते में हुई थी.
आजतक को मिली जानकारी के मुताबिक, जैसे ही चीनी विमान भारतीय सेना की पोजिशन के पास तक आए वैसे ही भारतीय एयरफोर्स भी सतर्क हो गई थी. तुरंत एक्शन में आते हुए भारतीय एयरफोर्स ने किसी भी अनहोनी से निपटने की तैयारी कर ली थी.
बताया जा रहा है कि एक चीनी विमान पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारतीय चौकियों के बहुत करीब आ गया था. जून के अंतिम सप्ताह में हुई इस घटना को लेकर भारतीय वायु सेना ने प्रतिक्रिया दी है. केंद्र सरकार के सूत्रों ने आजतक को बताया कि घटना के बाद किसी भी संभावित दुस्साहस से निपटने के लिए सेना को सक्रिय कर दिया था.
लद्दाख के पास चीनी वायुसेना कर रही है अभ्यास
सूत्रों ने बताया कि पूर्वी लद्दाख सेक्टर में चीनी सेना की ओर से पिछले कुछ महीनों में हवाई क्षेत्र के उल्लंघन की यह पहली घटनाओं में से एक थी. सूत्रों ने कहा कि इस घटना की जानकारी सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात भारतीय वायुसेना को रडार के जरिए मिली थी. यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब चीनी वायु सेना पूर्वी लद्दाख के पास अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों में बहुत बड़ा अभ्यास कर रही है और अभ्यास के दौरान वायु रक्षा हथियारों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है.
सूत्रों ने कहा कि इस मामले को भारतीय पक्ष ने स्थापित मानदंडों के अनुसार चीनी अधिकारियों के सामने उठाया है और भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए कहा है. ये भी बताया गया कि इसके बाद से चीन ने भारत से लगे सीमावर्ती इलाकों में ऐसा कुछ नहीं किया है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







