
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: रणविजय को मिलेगी कर्मों की सजा, नॉयना को एक शख्स करेगा ब्लैकमेल
ABP News
स्टार प्लस के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में इन दिनों भर-भरके ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहा है. लेटेस्ट प्रोमो के अनुसार नॉयना जिस बाद को सालों से छुपा रही थी वो अब सबके सामने आने वाला है.
स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में अब तक देखने को मिला कि वृंदा और अंगद को फिर से मिहिर ने अपना लिया है. इतना ही नहीं अंगद से मिलने मिहिर चॉल भी जाता है. धीरे-धीरे विरानी परिवार में सबकुछ ट्रैक पर आता हुआ दिख रहा है.
इसी बीच ये भी खुलासा हो चुका है कि मिहिर से झूठ बोलकर ही नॉयना उसके संग रह रही है. अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि एक अनजान नंबर से नॉयना को मैसेज आने वाला है. दरअसल, कोई है जो नॉयना को ब्लैकमेंल कर रहा है.
कोई करेगा नॉयना को ब्लैकमेल
वो शख्स उस वक्त वीडियो बना लेता है जब नॉयना अपनी बहन सुचू से बात कर रही होती है. उसके बाद नॉयना को वो एक अंजान नंबर से वीडियो भेज देता है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि विरानी परिवार में कोई तो है जिसे नॉयना का राज पता चल चुका है.













