
Kuno National Park: नहीं निकल रहा खूंखार तेंदुआ, वन अमले के छूटे पसीने, 49 दिन से छोटे बाड़े में अटके हैं चीते
AajTak
MP News: कूनो नेशनल पार्क में 49 दिनों से क्वारंटाइन 8 चीतों को बड़े बाड़े में छोड़े जाने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. इसके पहले बाड़े में घुसे एक खूंखार तेंदुए को निकाले जाने की कोशिश हो रही है. 3 माह से घुसे तेंदुए को बाहर निकालने में वन अमले का पसीना छूट गया है.
MP News: श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को बड़े बाड़े में छोड़े जाने की उल्टी गिनती हुई शुरू हो गई है. लेकिन इसी बाड़े में मौजूद एक खूंखार तेंदुआ 3 माह बाद भी नहीं निकल पाया है. यही वजह है कि सर्चिंग में जुटे अमले का पसीना छूट रहा है. इसी बीच आज शनिवार को टॉस्क फोर्स समिति की बैठक भी होगी जिसमें चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ने का फैसला हो सकता है.
कूनो नेशनल पार्क में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हाथों से नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को पिंजरा खोल कर चीता प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी, तभी से 8 चीते विशेष छोटे बाड़ों में क्वारंटाइन हैं और उनकी यह अवधि भी खत्म हो चुकी है. इन चीतों को अब 5 वर्ग किलोमीटर के बड़े बाड़े में जल्द छोड़ा जाना है.
4 तेंदुए निकाल दिए गए, हाथी की ली गई मदद
लेकिन चीतों के लिए बने बड़े बाड़े में अभी भी एक खूंखार तेंदुआ पार्क प्रबंधन की मुसीबत बना हुआ है. बीते महीनों में इस बाड़े में घुसे कुल 5 तेंदुओं में से 4 को तो बाड़े से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक तेंदुआ तमाम तरह के प्रयासों के बाद भी वन अमले और विशेषज्ञों के काबू में नहीं आ पाया है. सतपुड़ा नेशनल पार्क से बुलवाए गए हाथी भी अमले के साथ जुटे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है.
चीता टास्क फोर्स कमेटी की मीटिंग
उधर, प्रोजेक्ट के लिए गठित चीता टास्क फोर्स समिति की बेनतीजा रही. 17, 21 और 27 अक्टूबर की बैठकों के बाद आज शनिवार को फिर बैठक आयोजित की गई है, जिसमें चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ने का निर्णय लिया जा सकता है, क्योंकि चीतों की क्वारंटाइन अवधि पूरी हो चुकी है. वहीं, नामीबिया से लाए गए 5 मादा और 3 नर चीते कूनो पार्क के माहौल में ढल चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ्य भी हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








