
KRK Firing Incident: KRK को मुंबई पुलिस ने पकड़ा, चलाई थीं गोलियां, अब दी अजीब सफाई
AajTak
ओशिवारा फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने एक्टर और डायरेक्टर कमाल आर खान उर्फ KRK को डिटेन कर लिया है. मुंबई पुलिस की टीम ने केआरके से पूछताछ की. केआरके ने कबूल कर लिया है कि फायरिंग उसी की लाइसेंसी बंदूक से उसने ही की थी.
सोशल मीडिया सेलिब्रिटी केआरके यानी कमाल राशिद खान को 18 जनवरी के दिन मुंबई के ओशिवारा की अंधेरी स्थित एक रिहायशी इमारत पर चार राउंड फायरिंग करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है.
अधिकारियों के अनुसार, लेखक-निर्देशक नीरज कुमार मिश्रा (45) उसी इमारत के दूसरे माले पर रहते हैं, जबकि मॉडल प्रतीक बैद (29) चौथे माले पर रहते हैं. शुरुआत में यह पता नहीं चल पाया था कि गोलियां किसने चलाईं. लेकिन अब जांच में खुलासा हुआ है कि ये गोलियां केआरके ने ही चलाई थीं. अब एक्टर को उनके स्टूडियो से हिरासत में लिया जा चुका है.
पुलिस ने केआरके को हिरासत में लिया
ओशिवारा फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने एक्टर और डायरेक्टर कमाल आर खान उर्फ KRK को डिटेन कर लिया है. मुंबई पुलिस की टीम ने केआरके से पूछताछ की. केआरके ने कबूल कर लिया है कि फायरिंग उसी की लाइसेंसी बंदूक से उसने ही की थी.
लेकिन केआरके का उद्देश्य किसी को चोट पहुंचाना नहीं था. वह अपनी बंदूक साफ कर रहे थे. उनके घर के सामने एक बड़ा मैंग्रोव का जंगल है, जहां बंदूक को साफ करने के बाद उन्होंने उसे चेक करने के लिए फायरिंग की थी. एक्टर को लगा था कि मैंग्रोव की जंगल में गोली कहीं खो जाएगी, लेकिन जब उन्होंने फायरिंग की उस समय हवा चल रही थी जिसकी वजह से गोली थोड़ी ज्यादा ट्रेवल कर गई और ओशिवारा की हद में एक बिल्डिंग पर जाकर लगी.
कौन है कमाल आर खान?

एक्ट्रेस येरिन हा ने शो में सोफी बैक का रोल निभाया है. एक्टर ल्यूक थॉम्पसन, बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन के रोल में हैं. दोनों एक्टर्स के किरदार के साथ-साथ परफॉरमेंस और इलेक्ट्रिक केमिस्ट्री के खूब चर्चे हो रहे हैं. येरिन और ल्यूक ने 'ब्रिजर्टन' सीजन 4 में कुछ जबरदस्त इंटीमेट सीन्स भी किए हैं, इनमें से उनका 'बाथटब सीन' सुर्खियों में हैं.












