
KKK12: रुबीना दिलैक को लगा जोर का करंट, एक्ट्रेस की निकली चीखें, देखकर क्यों हंसने लगे रोहित शेट्टी?
AajTak
Khatron Ke Khiladi 12: शो का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है. प्रोमो देखकर ही आपकी सांसें थम सकती हैं. प्रोमो वीडियो में रुबीना दिलैक और निशांत भट्ट एक दूसरे संग टास्क करते दिख रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये टास्क काफी खतरनाक है. आइए जानते हैं क्यों?
Khatron Ke Khiladi 12: खतरों के खिलाड़ी 12 शो में खतरों का टॉर्चर डबल हो गया है. सेलेब्स का इस बार कई मुश्किल स्टंट्स से सामना हो रहा है. जंगली जानवरों से लेकर क्रीपी क्रॉली तक, सेलेब्स को काफी ज्यादा टॉर्चर झेलना पड़ रहा है. शो के अब अपकमिंग एपिसोड में टीवी की क्वीन रुबीना दिलैक और निशांत भट्ट तेज करंट के झटकों को झेलते हुए दिखेंगे.
खतरों के शो में खतरनाक स्टंट्स कर रहे सेलेब्स
शो का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है. प्रोमो देखकर ही आपकी सांसें थम सकती हैं. प्रोमो वीडियो में रुबीना दिलैक और निशांत भट्ट एक दूसरे संग टास्क करते दिख रहे हैं. लोहे के जाल में कई सारी जंजीरें बंधी हैं, जिनमें ताले लगे हैं. रुबीना और निशांत को ताले खोलने हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लोहे के जाल, जंजीरों और तालों में तेज करंट है. हो गई ना बोलती बंद?
रोहित शेट्टी को क्यों आई हंसी?
रुबीना और निशांत जैसे ही ताले खोलने की कोशिश करते हैं तो उन्हें जोर का करंट लगता है. करंट इतना तेज होता है कि रुबीना की चीखें निकल जाती हैं. वे ताले खोलते हुए जोर-जोर से चिल्लाते हुए दिख रही हैं. वहीं, दूसरी ओर निशांत भट्ट करंट लगने पर अजीबोगरीब आवाजें निकालते हैं, जिसे सुनकर शो के होस्ट रोहित शेट्टी की हंसी छूट जाती है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.











