
KKK11 फिनाले से पहले दिव्यांका को पति ने किया चीयर, 'नहीं जीते तब भी करेंगे सेलिब्रेट'
AajTak
टॉप 5 खिलाड़ियों के बीच खतरों के खिलाड़ी 11 का विनर बनने को लेकर तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिलने वाला है. टॉप 5 में विशाल आदित्य सिंह, राहुल वैद्य, अर्जुन बिजलानी, श्वेता तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी शामिल हैं. देखना होगा सीजन 11 का विनर कौन बनता है.
टीवी की फेवरेट बहुरानी दिव्यांका त्रिपाठी ने जिस तरह खतरों के खिलाड़ी में अपने फीयरलेस अंदाज को दिखाया है, उससे हर कोई हैरान है. 'मगर रानी' दिव्यांका का बेखौफ रूप सभी के छक्के छुड़ा रहा है. दिव्यांका को टिकट टू फिनाले मिला है. खतरों के खिलाड़ी 11 का फिनाले इस हफ्ते है. फिनाले से पहले दिव्यांका के पति विवेक दहिया ने पत्नी को चीयर अप करते हुए एक पोस्ट लिखा है.
More Related News













