
Kishan Bharwad Murder: किशन भरवाड़ हत्याकांड मामले में दिल्ली का मौलवी गिरफ्तार, आरोपियों को दिया था हथियार
ABP News
Kishan Bharwad Murder: गुजरात एटीएस ने किशन भरवाड़ हत्याकांड में एक और शख्स गिरफ्तार कर लिया है जिसके बाद अब गिरफ्तारियों की संख्या 6 हो गई है.
Kishan Bharwad Murder: गुजरात एटीएस ने धंधुका में किशन भरवाड़ हत्याकांड में एक और शख्स गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली के मौलवी कमर गनी उस्मानी को पुलिस ने मालधारी युवक की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है. एटीएस की टीम ने दिल्ली जाकर मौलवी को गिरफ्तार किया है. कमर गनी उस्मानी ने हत्या के लिए आरोपी शब्बीर चोपड़ा और इम्तियाज पठान को उकसाया था. वहीं, धंधुका हत्याकांड में गिरफ्तारियों की संख्या अब 6 तक पहुंच गई है. जानकारी के मुताबिक एक सदस्य टीएफआई और पाकिस्तान के तीन-चार संगठन के संपर्क में है.
गुजरात के अहमदाबाद जिले धंधुका में दिनदहाड़े बाइक सवार दो लोगों ने किशन भरवाड़ नाम के एक युवक पर सार्वजनिक रूप से गोलियां चला दी थी जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने शव को स्वीकारने से मना कर दिया था ओर इस घटना से जुड़े आरोपीयों को पकड़ कर सजा देने की मांग की थी. बीते गुरुवार गुजरात में हिंदु सगंठनों ओर मालधारी सबाक ने अलग-अलग कस्बों में इस घटना को लेकर बंद का ऐलान किया. पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इलाके में जवानों को तैनात कर दिया.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












