
Kia Syros: पैनोरमिक सनरूफ ... ADAS की धांसू सेफ्टी! Kia ने पेश की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी 'सिरोस'
AajTak
Kia Syros Price and Features: किआ इंडिया ने आज अपने व्हीकल पोर्टफोलियो को विस्तार देते हुए नई कॉम्पैक्ट एसयूवी Kia Syros को पेश किया है. लुक और डिज़ाइन के मामले में ये एसयूवी बेहद ही शानदार है. इसका मुकाबला टाटा पंच, नेक्सन, मारुति ब्रेजा, हुंडई एक्स्टर जैसे मॉडलों से है.
Kia Syros SUV Launched in India: साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी Kia ने आज भारतीय बाजार में अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी Kia Syros को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. ये B-सेग्मेंट की SUV है जो सेल्टॉस और सॉनेट के बीच पोजिशन करेगी. बाजार में इसका मुकाबला टाटा पंच, नेक्सन, मारुति ब्रेजा, हुंडई एक्स्टर जैसे मॉडलों से है. फिलहाल कंपनी ने इस एसयूवी को केवल प्रदशिर्त मात्र ही किया है अभी इसकी कीमतों का ऐलान नहीं किया गया है. इसकी कीमतों का ऐलान अगले महीने जनवरी में भारत मोबिलिटी एक्सपो के दौरान किया जाएगा और इसकी डिलीवरी फरवरी से शुरू होगी.
लुक और डिजाइन:
Kia Syros के फ्रंट में एक शानदार लुक के लिए एक हाई-सेट बोनट दिया गया है. साथ ही बड़े एलईडी डीआरएल के साथ वर्टिकल एलईडी हेडलाइट्स मिलते हैं. बम्पर में फॉक्स स्किड प्लेट के लिए सिल्वर एलिमेंट और एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के लिए रडार मॉड्यूल देखने को मिलता है. कुल मिलाकर इस एसयूवी का फ्रंट काफी प्रभावी मालूम पड़ता है.
साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें लंबी रूफ रेल, फ्लश डोर हैंडल, चंकी बी-पिलर और ब्लैक बॉडी क्लैडिंग के साथ 17-इंच तक के अलॉय व्हील दिए जा सकते हैं. पहियों के उपर रेक्टेंगुलर शेप की बॉडी क्लैडिंग दी गई है. वहीं पीछे की तरफ एक बड़ा क्वार्टर ग्लास दिया गया है. देखने में ये एसयूवी आपको मारुति वैगनआर की भी याद दिला सकती है.
साइज में दूसरों के आगे कहां है Kia Syros:
नोट: यहां पर सभी कारों की साइज मिमी में है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










