
Kia Seltos का नया अवतार है जबरदस्त! टीजर VIDEO में दिखे SUV के ये ख़ास फीचर्स
AajTak
Kia Seltos के साथ कंपनी ने साल 2019 में भारतीय बाजार में कदम रखा था. अब तकरीबन 4 साल बाद कंपनी एक बार फिर से इस एसयूवी को अपडेट कर नए अवतार में पेश करने जा रही है. इस SUV कुछ नए फीचर्स को शामिल किया गया है.
साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी Kia आगामी 4 जुलाई को अपनी मशहूर एसयूवी Seltos के नए फेसलिफ्ट मॉडल को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है. ये कंपनी की तरफ से इंडियन मार्केट में पहली एसयूवी थी, जिसे साल 2019 में लॉन्च किया गया था. आज किआ ने नई Seltos Facelift का एक टीजर वीडियो जारी किया है, जिसें कुछ नए और ख़ास फीचर्स देखने को मिले हैं.
नई Kia Seltos के इंजन मैकेनिज्म में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. कंपनी इसमें मौजूदा 1.5 लीटर की क्षमता का पेट्रोल (115hp पावर और 144Nm टॉर्क) और 1.5 लीटर की क्षमता का डीजल इंजन (116hp, 250Nm) इस्तेमाल करेगी. ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इसके साथ एक बार फिर से टर्बो पेट्रोल इंजन को लाइनअप में शामिल करे. तो आइये जानते हैं उन ख़ास फीचर्स के बारे में जो इस एसयूवी को अपने प्रतिद्वंदियों से को टक्कर देने में मदद करेंगे-
1. नए DRL और टेल लैंप:
नई किआ सेल्टॉस में नए डिज़ाइन का हेडलैंप, ग्रिल में ही लगा हुए LED डे टाइम रनिंग लाइट्स और नए अलॉय व्हील्स दिए जा रहे हैं. हालांकि इसके पिछले हिस्से में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, इसमें नए टेल-लैंप सेट मिलेंगे जो कि एलईडी लाइटबार से जोड़े गए हैं. मौजूदा मॉडल में टेललैंप को क्रोम स्ट्रिप से जोड़ा गया है.
2- डुअल-जोन क्लाइमेंट कंट्रोल:
सेल्टोस फेसलिफ्ट के नए स्पाई शॉट्स में HVAC कंट्रोल यूनिट देखने को मिली है. इसके अलावा इसमें डुअल-जोन क्लाइमेंट कंट्रोल भी दिया जा रहा है जो कि इस SUV के सबसे बेहतर नए फीचर्स में से एक होगा. क्योंकि लॉन्च होने पर सेल्टोस फेसलिफ्ट यह क्लाइमेट कंट्रोल फीचर पाने वाली पहली मिडसाइज एसयूवी होगी.कंपनी ने टेंप्रेचर सेट करने के लिए डायल को भी पैनल के दोनों तरफ बटन से बदल दिया है. HVAC पैनल में अभी भी तापमान डिस्प्ले मिलता है, लेकिन यह अब मौजूदा सेल्टोस से छोटा है. दिलचस्प बात यह है कि किआ ने सेंट्रल एसी वेंट के बीच लगे हजार्ड लाइट स्विच को भी दोबारा डिजाइन किया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










