
Khesari Lal Yadav Struggle Story: जानिए लिट्टी चोखा बेचने वाले Khesari Lal Yadav कैसे बने भोजपुरी सुपरस्टार
ABP News
Khesari Lal Story: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) एक दमदार अभिनेता होने के साथ-साथ एक शानदार सिंगर भी हैं. इसके अलावा उनको भोजपुरी इंडस्ट्री का कॉमेडी किंग भी कहा जाता है.
Bhojpuri Struggle Story: भोजपुरी इंडस्ट्री और अपने फैंस के बीच अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाले सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. इस बात का अंदाजा आप उनकी हर दिन बढ़ती फैन फॉलोइंग से लगा सकते हैं. खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav) को आज देश के साथ-साथ विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता है. वो एक दमदार अभिनेता होने के साथ-साथ एक शानदार सिंगर भी हैं. इसके अलावा उनको भोजपुरी इंडस्ट्री का कॉमेडी किंग भी कहा जाता है. आए दिन उनके गाने रिलीज होते हैं और आते ही तेजी से वायरल होने लगते हैं, जिन पर मिलियन में व्यूज देखने को मिलते हैं. लेकिन उनकी इस सक्सेस के पीछे बेहद स्ट्रगल रहा है. आज हम आपको उसी के बारे में बताने जा रहे हैं. बेहद ही कम लोग जानते हैं कि भोजपुरी इंडस्ट्री और अपने फैंस के बीच अपनी दमदार पहचान बनाने वाले खेसारी लाल एक समय पर सड़कों पर लिट्टी चोखा बना कर बेचा करते थे. खेसारी लाल यादव का जन्म 6 मार्च 1986 को बिहार में हुआ था. उनका असली नाम सत्रुघन यादव है. खेसारी लाल यादव को शुरूआत से ही अभिनय और गायकी करना बेहद पसंद था और इसी के लिए उन्होंने अपनी नौकरी को भी छोड़ दिया था.More Related News
