
Khatu Shyam Mandir: खाटू श्याम जा रहें तो जरा रुकिए! मंदिर के कपाट इस दिन रहेंगे बंद, देखें शेड्यूल
ABP News
Khatu Shyam Mandir: तिलक श्रृंगार और विशेष सेवा पूजा के लिए खाटू श्याम जी का मंदिर 18 फरवरी की रात 10 बजे से 19 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक बंद रहेगा. अगर आप मंदिर जा रहे हैं तो समय सारणी जरूर देख लें.
Khatu Shyam Mandir: राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्याम मंदिर खाटू में प्रतिदिन भक्तों की भारी भीड़ रहती है. अगर आप भी खाटू श्याम मंदिर में जाने की योजना बना रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइए और नई समय सारणी को देख लें. मंदिर कमेटी की ओर से नए नियम की सूची जारी की गई है, जिसके अनुसार 18 से 19 फरवरी 2026 के बीच मंदिर 7 घंटे के लिए बंद रहेंगे.
मंदिर कमेटी की ओर से जारी की गई अपील में कहा गया है कि, सभी श्याम भक्तों को अपील की जाती है कि, गुरुवार 19 फरवरी 2026 को श्री श्याम प्रभू की विशेष पूजा-सेवा और तिलक श्रृंगार होने के कारण श्री श्री श्याम प्रभू के दर्शन दिनांक 18 फरवरी 2026 रात्रि 10 बजे से 19 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक आम दर्शनार्थ बंद रहेंगे. अत: इस अवधि उपरान्त ही दर्शन हेतु पधारें. कृपया व्यवस्थाओं में अपना सहयोग प्रदान करें.
18 से 19 फरवरी 2026 खाटू श्याम मंदिर बंद

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि पर 3 अद्भुत योग, घटस्थापना किस मुहूर्त में करना सही होगा जानें
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 19-27 मार्च तक रहेगी. माता रानी के आगमन वाले दिन बेहद शुभ संयोग बन रहे हैं. ऐसे में देवी की पूजा किस मुहूर्त में करना सही होगा, राहुकाल कब तक है जान लें.












