Khatron Ke Khiladi 11 के बाद खूब चमक रही है Divyanka Tripathi की किस्मत, अब इस प्रोजेक्ट में आईं नजर
ABP News
खतरों के खिलाड़ी 11 (Khatron Ke khiladi 11) में दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने जिस तरह से परफॉर्म किया उससे वो एक बार फिर सुर्खियों में हैं और अब वो एक और प्रोजेक्ट में नजर आई हैं.
Divyanka Tripathi Latest news: ये हैं मोहब्बतें सीरियल बंद होने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का करियर कुछ समय के लिए ढलान पर जाने लगा था. वो ना तो किसी शो में नजर आ रही थीं और ना ही किसी और प्रोजेक्ट में लेकिन इस वक्त उनका करियर फिर से रफ्तार पकड़ रहा है. खतरों के खिलाड़ी 11 (Khatron Ke khiladi 11) में दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने जिस तरह से परफॉर्म किया उससे वो एक बार फिर सुर्खियों में हैं और अब वो एक और प्रोजेक्ट में नजर आई हैं. दिव्यांका त्रिपाठी की पॉपुलैरिटी का ही आलम है कि वो अब वेडिंग मंत्रा (Wedding Maantra) मैगजीन में नजर आई हैं. इस मैगजीन के कवर पेज पर छाईं दिव्यांका बेहद ही खूबसूरत वेडिंग लहंगे में नजर आ रही हैं और हमेशा की तरह खूबसूरत भी लग रही हैं. अक्टूबर महीने के एडिशन में दिव्यांका कवर पेज पर छाई हुई हैं.
A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)