
Kharmas 2026: खरमास 15 मार्च से होंगे शुरू, निपटा लें ये 6 काम, 1 महीना शुभ कार्य पर लगेगा ब्रेक
ABP News
Kharmas 2026: खरमास पूरे एक माह तक रहता है. 15 मार्च से खरमास शुरू होगा जो 13 अप्रैल 2026 को मेष संक्रांति के दिन समाप्त हो जाएगा. इस माह में कौन से काम नहीं करना चाहिए, क्या करें जान लें.
Kharmas 2026 Date: इस बार खरमास (मलमास) का महीना 15 मार्च से शुरू होगा. जो 13 अप्रैल 2026 को समाप्त होगा. इस दौरान विवाह, सगाई, यज्ञ, गृह प्रवेश आदि शुभ कार्य नहीं होंगे. साथ ही नया घर या वाहन आदि खरीदना भी वर्जित हैं.
ऐसा माना जाता है कि इस माह में सूर्य की गति धीमी हो जाती है. जिस कारण कोई भी शुभ काम सफल नहीं होते हैं. शास्त्रों में खरमास का महीना शुभ नहीं माना गया है. इस अवधि में मांगलिक कार्य करना प्रतिबंधित है. साथ ही कुछ नियमों का पालन करने के लिए भी कहा गया है. ज्योतिष शास्त्र और हिंदू धर्म में खरमास को बहुत ही अशुभ माना जाता है. इस दौरान कोई भी शादी-विवाह आदि मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं.
साल में दो माह नहीं होते मांगलिक कार्य
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव के एक राशि से दूसरे राशि में स्थान बदलने की प्रक्रिया को संक्रांति कहते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूरे एक वर्ष में दो बार ऐसा मौका आता है. जब खरमास लगता है. एक खरमास मध्य मार्च से मध्य अप्रैल के बीच और दूसरा खरमास मध्य दिसंबर से मध्य जनवरी तक होता है.

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि पर 3 अद्भुत योग, घटस्थापना किस मुहूर्त में करना सही होगा जानें
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 19-27 मार्च तक रहेगी. माता रानी के आगमन वाले दिन बेहद शुभ संयोग बन रहे हैं. ऐसे में देवी की पूजा किस मुहूर्त में करना सही होगा, राहुकाल कब तक है जान लें.












