
Kerala: सांवले रंग और अंग्रेजी में कमजोर बहू को मारे ताने, ससुराल में नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
AajTak
केरल के मलप्पुरम में एक 19 वर्षीय नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली. उसके परिवार ने दावा किया कि उसका पति और ससुराल के लोग उसके सांवले रंग और अंग्रेजी में कमजोर होने की वजह से अक्सर ताने मारते थे. इस वजह से वो बहुत परेशान थी.
केरल के मलप्पुरम में एक 19 वर्षीय नवविवाहित महिला ने खुदकुशी कर ली. उसके परिवार ने दावा किया कि उसका पति और ससुराल के लोग उसके सांवले रंग और अंग्रेजी में कमजोर होने की वजह से अक्सर ताने मारते थे. इस वजह से वो बहुत परेशान थी. अवसाद में चली गई थी. पिछले कुछ दिनों से उसने खाना-पीना और सोना तक छोड़ दिया था. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.
कोंडोट्टी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया गया. बुधवार सुबह शव को परिजनों ने दफना दिया. परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया गया है. मृतक लड़की के परिवार ने आरोप लगाया कि उसके पति और ससुराल वालों द्वारा लगातार मानसिक उत्पीड़न के कारण उसने आत्महत्या की है.
मृतक लड़की के परिवार के एक सदस्य ने कहा कि उन्हें यह तब पता चला जब उसके कॉलेज के प्रोफेसरों ने उन्हें बताया कि वो ठीक से पढ़ाई नहीं कर रही थी. वो अपनी कक्षा में अक्सर उदास रहा करती थी. परिजनों ने जब उससे पूछा, तो उसने उनको बताया कि उसका पति उसके रंग और अंग्रेजी में दक्षता की कमी के कारण उसे परेशान कर रहा था. वो कई दिनों से ठीक से खा-पी नहीं रही थी और न ही सो पा रही थी.
इस बात की जानकारी होने के बाद पीड़िता के परिजनों ने उसे सांत्वना दी. उसे काउंसलिंग के लिए डॉक्टर के पास ले गए. वहां उसकी हालत में सुधार हो रहा था. इसी दौरान उसके परिजन उसे लेकर ससुराल गए. वहां वो अपने पति और ससुराल वालों से मिली. उसकी सास ने उससे कुछ ऐसी बातें फिर कहीं कि वो परेशान हो गई. इसके बाद वो अवसाद में चली गई. मंगलवार को उसने अपने घर में फांसी लगा लिया. बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही केरल के तिरुवनंतपुरम के थंपनूर में खुदकुशी और उससे पहले हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया था. यहां एक लॉज में दो लोग संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए थे. मृतकों की पहचान कुमार (53) और आशा (42) के रूप में हुई. बताया गया कि दोनों बीते शनिवार को लॉज में रहने के लिए आए थे, लेकिन रविवार सुबह उन दोनों का शव बरामद हुआ था.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि कुमार और आशा विलापिलसाला के रहने वाले थे. आशंका जताई जा रही है कि कुमार ने आशा की हत्या करने के बाद खुदकुशी की है. वो कलाई काटने के बाद कमरे में लटका हुआ मिला, जबकि महिला का शव उसके पास में पड़ा मिला. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया. प्रारंभिक जांच के अनुसार, दोनों मृतक एक-दूसरे के पड़ोसी थे. दो दिन पहले लॉज में आए थे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










