
Kedarnath Temple Dog video: 'केदारनाथ में भक्त मेरे कुत्ते के पैर छू रहे थे, अब धमकियां मिल रही हैं'
AajTak
Kedarnath Temple Viral Video of Dog: केदारनाथ मंदिर के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं. इसमें एक कुत्ता नंदी को स्पर्श कर रहा है. इसपर विवाद हो गया है. कुत्ता किसका है और नोएडा से केदारनाथ कैसे पहुंचा, पूरी कहानी यहां जानिए.
Kedarnath Temple Viral Video of Dog: केदारनाथ मंदिर जहां केदार बाबा विराजमान हैं उसे पांडवों ने बनवाया था. उन्हीं पांडवों के बारे में एक कथा और प्रचलित है. कहा जाता है कि पांडव जब स्वर्ग की यात्रा पर निकले थे तब उनके साथ एक कुत्ता भी था. युधिष्ठिर उस स्वामी भक्त कुत्ते से इतना प्रेम करते थे कि उसको अपने साथ स्वर्ग लेकर जाने पर अड़ गए थे. लेकिन अब पांडवों द्वारा बनवाए गए उसी केदारनाथ मंदिर में कुत्ते के जाने पर बवाल मचा हुआ है.
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज घूम रहे हैं. इसमें एक कुत्ते को उसका मालिक केदारनाथ मंदिर में मौजूद नंदी के चरण स्पर्श करवा रहा है. लोग कुत्ते से नंदी को स्पर्श करवाने पर नाराज हैं.
इतना ही नहीं बदरी-केदार मंदिर कमेटी (Badri Kedar Temple Committee) ने इसपर कानूनी एक्शन लेने की मांग की है. मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय के कहने पर कमेटी के सीईओ ने प्राथमिकी (FIR) भी दर्ज करवा दी है.
यह भी पढ़ें - Kedarnath Temple: कुत्ता लेकर केदारनाथ पहुंचा श्रद्धालु, मंदिर कमेटी भड़की, कहा - कानूनी एक्शन लेंगे
ऐसे में आजतक ने उस कुत्ते को पालने वाले परिवार से बात की, जिसपर यह पूरा बवाल मचा हुआ है.
नवाब त्यागी है नाम, एक लाख रुपये में खरीदा था

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










