
KBC 14 live updates: अनिल घर लेकर लौटे केवल 10 हजार, यह था आसान सा प्रश्न
AajTak
'कौन बनेगा करोड़पति' का नया सीजन शुरू हुए कुछ हफ्ते ही बीते हैं. और देखते ही देखते दर्शकों के बीच इस शो को लेकर चर्चा बढ़ती दिख रही है. अमिताभ और शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स के बीच की बातचीत का समा लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है. बुधवार को खेल की शुरुआत नए कंटेस्टेंट्स के साथ हुई है.
KBC 14 live updates in hindi: टीवी का पॉपुलर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' एक ऐसा शो है, जहां हर रोज नए कंटेस्टेंट्स आते हैं और खेल में जान डाल देते हैं. अमिताभ बच्चन शो को होस्ट कर रहे हैं. इस बार शुक्रवार का दिन प्ल अलॉन्ग कंटेस्टेंट्स के लिए रखा गया है. इसके साथ ही और भी कई दिलचस्प बदलाव गेम में किए गए हैं. बुधवार के एपिसोड की शुरुआत फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के सवालों के साथ हुई. हॉट सीट पर अनिल आए. पढ़ें लाइव अपडेट्स...
फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का सबसे तेज जवाब देकर हॉट सीट पर वेटलिफ्टर कोमल गुप्ता पहुंचीं.
1 लाख 60 हजार के लिए सवाल इनमें से कौन से भारतीय अकादमी पुरस्कार समारोह के समय अपना ऑस्कर लेने के लिए व्यक्तिगत रूप से मौजूद नहीं थे? एआर रहमान, भानू अथैया, सत्यजीत रे या फिर रेसुल पुकुट्टी. इस प्रश्न का जवाब देने के लिए अनिल ने 50-50 लाइफलाइन ली. विकल्प बचे एआर रहमान और सत्यजीत रे. अनिल ने एआर रहमान कहा था जो कि गलत जवाब था. इसका सही जवाब था सत्यजीत रे. अनिल ने इस प्रश्न का जवाब देने में शायद जल्दबाजी कर दी.
हालांकि, अनिल के जज्बे की दाद देनी पड़ेगी. अमिताभ बच्चन ने बड़ी ही मायूसी के साथ उनसे कहा कि उन्हें बुरा लग रहा है कि वह घर केवल 10 हजार रुपये लेकर लौट रहे हैं. इसपर अनिल ने कहा कि कोई बात नहीं सर, मेरे लिए यहां तक आना ही काफी था. कम से कम कुछ तो घर लेकर लौट रहा हूं. अमिताभ बच्चन ने अनिल के मेहंदी डिजाइन्स की काफी तारीफ भी की.
80 हजार के लिए सवाल एक प्रो कबड्डी रचना में, मैट के सबसे दूर के छोरों पर स्थित पोजीशन को क्या कहते हैं? कवर्स, कॉर्नर्स, सेंटर्स या इन्स. इस सवाल का जवाब देने के लिए अनिल ने ऑडियन्स पोल लाइफलाइन ली. इसका सही जवाब था कॉर्नर्स.
60 हजार के लिए सवाल भारत के अंतिम मुगल सम्राट, बहादुर शाह जफर को किस वर्तमान देश में निर्वासित कर दिया गया था? यूनाइटेड किंगडम, श्रीलंका, म्यांमार या फिर चीन. इसका सही जवाब था म्यांमार.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










