
KBC 13: हॉट सीट पर बैठेंगे नीरज चोपड़ा-पी श्रीजेश, अमिताभ बच्चन बोले-हिंदुस्तान जिंदाबाद
AajTak
प्रोमो में देखा जा सकता है कि दोनों दिग्गज हस्तियों के स्टेज पर एंट्री करने पर महानायक अमिताभ बच्चन जोर से कहते हैं हिंदुस्तान जिंदाबाद. नीरज चोपड़ा और श्रीजेश केबीसी के मंच पर अपने मेडल पहनकर एंट्री करते हैं. उनकी एंट्री से सेट पर एक अलग ही तरह का जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है.
टीवी का फेवरेट गेम शो कौन बनेगा करोड़पति 13 को ऑडियंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. केबीसी शो शुरुआत से ही लाइमलाइट में बना हुआ है. शो में हर हफ्ते दिग्गज हस्तियां शो में शिरकत करती हैं. वहीं अब शो के शानदार शुक्रवार एपिसोड में ओलंपिक में भारत की शान बढ़ाने वाले नीरज चोपड़ा और पी श्रीजेश शो में नजर आएंगे और अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठेंगे.More Related News

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.












