
KBC 13: शानदार शुुक्रवार में 'जय-बसंती' की जोड़ी, गब्बर के डायलॉग जमाएंगे रंग
AajTak
केबीसी 13 के शानदार शुक्रवार एपिसोड में शोले की टीम का रीयूनियन होगा. जय और बसंती (हेमा मालिनी-अमिताभ बच्चन) की जोड़ी एक बार लोगों को शोले के पुराने दिनों की याद दिलाती नजर आएगी.
'कितने आदमी थे गब्बर....' डायलॉग तो याद है ना. 46 साल पहले 1975 की ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले के कुछ डायलॉग्स लोगों के जेहन में आज भी ताजा हैं. इन डायलॉग्स को टीवी पर कौन बनेगा करोड़पति 13 के सेट पर सुनने के लिए तैयार हो जाएं. शानदार शुक्रवार एपिसोड में शोले की टीम का रियूनियन तहलका मचाने वाला है. जी हां, केबीसी 13 के शानदार शुक्रवार एपिसोड में शोले की टीम का रियूनियन होगा. जय और बसंती (हेमा मालिनी-अमिताभ बच्चन) की जोड़ी एक बार लोगों को शोले के पुराने दिनों की याद दिलाती नजर आएगी.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












