
KBC 13: अमिताभ बच्चन ने लिया साइकोलॉजी टेस्ट, रिजल्ट जानकर हुए हैरान, Video
AajTak
कौन बनेगा करोड़पति 13 में अमिताभ बच्चन अपनी जिंदगी और फिल्मों से जुड़े किस्से अक्सर सुनाते हैं. इसके अलावा भी वह ऐसा बहुत कुछ करते हैं जो दर्शकों को उनसे जोड़े रखता है. केबीसी के बुधवार के एपिसोड में रश्मि कदम नाम की प्रतियोगी ने हिस्सा लिया. रश्मि वॉलीबॉल की खिलाड़ी रह चुकी हैं और फिलहाल पुणे में साइकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में काम कर रही हैं.
अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति सालों से दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है. इस शो का 13वां सीजन इन दिनों टीवी पर सफलता से चल रहा है. शो में आने वाले प्रतियोगी अपने ज्ञान का प्रदर्शन कर लाखों रुपये तो जीत ही रहे हैं, साथ ही अमिताभ बच्चन की उनके साथ मस्ती भी देखने को मिल रही है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












