
Katrina Kaif Bridal Look: लाल चूड़ा और अनोखे कलीरों ने बना दिया कैटरीना कैफ के लुक को और भी खास, लगीं पूरी तरह पंजाबी दुल्हन
ABP News
बेहद यूनिक कलीरों से कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का लुक और भी स्पेशल बन गया. चलिए बताते हैं आपको इसकी खासियत.
Katrina kaif wore red chuda and unique kaleera: कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) अब एक हो चुके हैं. दोनों के प्यार की खबरें सच साबित हुई और इन दोनों ने अपने प्यार को मुकम्मल भी कर दिखाया. वहीं अब शादी के बाद नई नई दुल्हन बनीं कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का ब्राइडल लुक खूब सुर्खियों में है. उनके लहंगे से लेकर उनकी ज्वैलरी तक के चर्चे खूब हो रहे हैं. लेकिन इनमें सबसे ज्यादा खास है कैटरीना का चूड़ा और कलीरें. बेहद यूनिक कलीरों से कैटरीना का लुक और भी स्पेशल बन गया. चलिए बताते हैं आपको इसकी खासियत.
खूब जचे हार्ट शेप कलीरें कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का लुक बेहद शानदार दिखा है. लाल रंग के लहंगे में कैटरीना भी बेहद खूबसूरत लग रही थीं. पंजाबी दुल्हन की एक खासियत होती है और वो है हाथों में लाल चूड़ा और कलीरें. कैटरीना ने ये दोनों ही बड़ी खूबसूरती से कैरी किए. कैटरीना के हाथों में लाल चूड़ा खूब सज रहा था. तो वहीं अनोखे डिजाइन से बने कलीरें और भी खास लग रहे थे. कैटरीना के लिए खासतौर से हार्ट शेप कलीरें डिजाइन किए गए थे. कैटरीना कैफ के लिए कलीरें किस तरह से तैयार हुए इसकी एक वीडियो भी शेयर की गई है.













