
Kashmir Files के जरिए केंद्र सरकार कश्मीरी पंडितों के दर्द को हथियार बना रही: महबूबा मुफ्ती
AajTak
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर फिल्म को आक्रमक तरीके से बढ़ावा देने का आरोप लगाया है.
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) चीफ महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार 'The Kashmir Files' मूवी के जरिए कश्मीरी पंडितों के दर्द को हथियार बना रही है. महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि जिस तरह से भारत सरकार द कश्मीर फाइल्स मूवी को बढ़ावा दे रही है, उससे उनकी मंशा साफ हो जाती है.
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि केंद्र सरकार पुराने घावों को भरने और दो समुदाय के बीच अनुकूल माहौल बनाने के बजाए, उन्हें जान-बूझकर अलग कर रही है. बता दें कि विवेक अग्निहोत्री की फिल्म को पूरे देश में बंपर ओपनिंग मिली है. फिल्म को कई भाजपा शासित राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भी फिल्म को सराहा है. इतना ही नहीं उन्होंने अपने एक संबोधन में फिल्म का जिक्र कर इसका विरोध कर रहे लोगों को दो टूक सुनाई है.
पीएम मोदी ने कहा था, 'जो लोग हमेशा फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन के झंडे लेकर घूमते हैं, वो पूरी जमात बौखला गई है पिछले पांच-छह दिन से. और इस फिल्म की, तथ्यों और आर्ट के आधार पर इसकी विवेचना करने के बजाय उसको हतोत्साहित करने की मुहिम चला दी है. एक पूरे इको-सिस्टम ने. कोई सत्य उजागर करने का साहस करे, उसे जो सत्य लगा उसने प्रस्तुत करने की कोशिश की, लेकिन उस सत्य को ना समझने की ना स्वीकारने की तैयारी है, ना ही दुनिया इसे देखे इसकी मंजूरी है, जिस प्रकार का षडयंत्र पिछले पांच-छह दिन से चल रहा है.'
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का बोलबाला
माना जा रहा है कि मोदी का यह कड़ा संबोधन उन लोगों को जवाब है जिन्होंने इसकी आलोचना की है. वैसे छोटे बजट की 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने चौथे दिन 42 करोड़ का कलेक्शन किया था. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में होगी.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








