
kasganj Case: मृतक अल्ताफ के पिता ने प्रियंका गांधी को लिखी चिट्ठी, ना आने पर जताया दुख, कहा- CBI जांच की मांग उठाएं
ABP News
kasganj Case: उत्तर प्रदेश के कासगंज कोतवाली में पुलिस कस्टडी में मारे गए अल्ताफ के पिता चांद मियां ने प्रियंका गांधी के नाम पत्र लिखा है. अल्ताफ की मौत की सीबीआई जांच की मांग उठाने की बात कही है.
kasganj Case: उत्तर प्रदेश के कासगंज कोतवाली में पुलिस कस्टडी में मारे गए अल्ताफ के पिता चांद मियां ने प्रियंका गांधी के नाम पत्र लिखा है. मृतक अल्ताफ के पिता ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आगरा और बुलंदशहर जाने और कासगंज न आ पाने पर तकलीफ बयान की. साथ ही अल्ताफ की मौत की सीबीआई जांच की मांग उठाने की बात कही है.
अल्ताफ की मौत मामले में पिता चांद मियां ने बीते दिनों मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सीबीआई जांच की मांग की थी. अल्ताफ के पिता चांद मियां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम लिखे पत्र में कहा था कि एम्स के डॉक्टरों से उनके बेटे की लाश का पोस्टमॉर्टम कराया जाए. चांद मियां ने यह भी कहा था कि इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए. उन्होंने मांग नहीं माने जाने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












