
Karwa Chauth Moon: करवा चौथ पर खराब मौसम या किसी वजह से न दिखे चांद तो इन तरीकों से खोल सकते हैं व्रत
AajTak
Karwa Chauth 2022: करवा चौथ की पूजा के बाद सभी व्रती महिलाओं को चांद के दीदार का इंतजार रहता है. ऐसे में यदि आसमान में छाए बादलों की ओट से चांद नजर न आए, तो व्रत रखने वाली महिलाओं के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है. जब किसी कारणवश चांद नहीं दिख पाता है, तो ऐसे में सवाल उठता है कि व्रत कैसे खोलें.
Karwa Chauth 2022: सुहागिन महिलाओं ने आज करवा चौथ का व्रत रखा है. इस व्रत का पारण चांद को अर्घ्य देने के बाद होता है. ऐसे में यदि खराब मौसम की वजह से या फिर किसी अन्य कारणवश चांद नहीं दिख पाता है, तो ऐसे में सवाल उठता है कि व्रत कैसे खोलें. बिना चांद देखे करवा चौथ का व्रत क्या तोड़ा जा सकता है, ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने इन सारे सवालों के जवाब दिए हैं.
चंद्रमा न दिखने पर ऐसे खोलें व्रत
1. अगर चंद्रमा बादलों में छिप गया है, तो भी आप शुभ मुहूर्त में पूजन कर सकती हैं.
2. अगर चांद ना दिखाई दे, तो भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान चंद्रमा के दर्शन करें. फिर चंद्रमा की पूजा करके क्षमा याचना करें. इसके बाद पति की पूजा करके व्रत पूर्ण करें.
3. चंद्रोदय का सही समय जानकर करीबियों से पूछें कि चांद किस तरफ निकलता है. उस दिशा में मुंह करके पूजा कर व्रत का पारण करें.
4. चंद्रमा की आकृति के दर्शन करके भी व्रत का पारण कर सकते हैं, इसके लिए एक चौकी लाल कपड़ा बिछाएं. अब उस पर चावल से चांद की आकृति बनाएं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










