
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का चांद देखते वक्त न करें ये गलती, छन्नी से चंद्रमा देखने की वजह भी जानें
AajTak
Karwa Chauth 2024: चतुर्थी तिथि को रिक्ता और खला भी कहा जाता है. ज्योतिष में चतुर्थी तिथि को शुभ कार्य वर्जित होते हैं. कहत हैं कि इस दिन चन्द्र दर्शन से अपयश और कलंक लग सकता है. इसलिए इस दिन चन्द्र दर्शन निषेध यानि मना होता है.
Karwa Chauth 2024: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का व्रत रखा जाता है. इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए निर्जला उपवास रखती हैं. करवा चौथ के दिन सुहागन औरतें शाम को चांद देखने के बाद ही व्रत खोलती हैं. शास्त्रों के जानकार कहते हैं कि करवा चौथ पर चांद देखते वक्त महिलाओं को कुछ बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए.
करवा चौथ की तिथि का अपयश से संबंध चतुर्थी तिथि को रिक्ता और खला भी कहा जाता है. ज्योतिष में चतुर्थी तिथि को शुभ कार्य वर्जित होते हैं. कहत हैं कि इस दिन चन्द्र दर्शन से अपयश और कलंक लग सकता है. इसलिए इस दिन चन्द्र दर्शन निषेध यानि मना होता है. करवा चौथ पर आपको एक खास नियम अपनाकर चंद्र दर्शन करना चाहिए.
इस दिन गणेश जी की उपासना करके चन्द्रमा को नीची निगाह से अर्घ्य देना उचित होता है. कहते हैं कि ऐसा करने से अपयश का दोष भंग हो जाता है. इसलिए करवा चौथ पर महिलाएं चन्द्रमा को छन्नी या परछाईं में देखती हैं. हालांकि यदि किसी कारणवश अपयश लग जाता है तो उसे दूर करने के भी कुछ खास उपाय बताए गए हैं.
चतुर्थी के अपयश को कैसे दूर करें? भगवान गणेश के सामने घी का दीपक जलाएंय उन्हें लड्डुओं का भोग लगाएं और "वक्रतुण्डाय हुं" का 108 बार जाप करें. जल में सफेद फूल डालकर नीची निगाह से चन्द्रमा को अर्घ्य दें. आपके ऊपर पड़ने वाले अपयश का योग भंग हो जाएगा.
जब गणेश जी ने चंद्र देव को दिया शाप एक पौराणिक कथा के अनुसार, चंद्र देव को भगवान गणेश द्वारा शाप दिया गया था. कहते हैं कि एक बार गणेश जी का वाहन मूषक किसी चीज से डरकर भागने लगा और गणेश जी गिर गए. यह देखकर चंद्र देव ने गणेश जी का उपहास किया. गणेश जी ने क्रोधित होकर चंद्र देव को शाप दिया कि उनकी चमक कम हो जाएगी और जो कोई भी चंद्रमा को देखेगा, उसे गलतफहमी और अपयश का सामना करना पड़ेगा.
इस शाप के बाद चंद्र देव ने गणेश जी से माफी मांगी, जिसके बाद गणेश जी ने उन्हें आंशिक रूप से माफ कर दिया. कहा कि तब से किसी भी माह की चतुर्थी को जो कोई भी चंद्रमा को देखता है, उसे झूठ, कलंक या अपयश का शिकार होना पड़ता है. यही कारण है कि चतुर्थी पर चंद्रमा देखने को अशुभ माना जाता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










