
Karnataka Roundtable 2023: लोग उत्तर बनाम दक्षिण के नैरेटिव से तंग आ चुके हैं: के.अन्नामलाई
AajTak
Karnataka Roundtable: आजतक के खास कार्यक्रम कर्नाटक राउंडटेबल-2023 में तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष और कर्नाटक बीजेपी के सह- प्रभारी अन्नामलाई कुप्पुसामी (K. Annamalai) ने भी शिरकत की. उन्होंने कहा कि लोग उत्तर बनाम दक्षिण के नैरेटिव से तंग आ चुके हैं.
बेंगलुरु में आजतक का खास कार्यक्रम- कर्नाटक राउंडटेबल-2023 (Karnataka Roundtable) चल रहा है, जिसमें राजनीतिक दिग्गजों के साथ-साथ उद्योगपति और कला क्षेत्र से जुड़ी हस्तियां भी शामिल हो रही हैं. कार्यक्रम में बीजेपी तमिलनाडू के अध्यक्ष और कर्नाटक बीजेपी के सह-प्रभारी अन्नामलाई कुप्पुसामी (K. Annamalai) ने भी शिरकत की. उन्होंने कहा कि लोग उत्तर बनाम दक्षिण के नैरेटिव से तंग आ चुके हैं. बहुत समय हो गया है, अब इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता.
'हम राष्ट्रीय भावना के साथ क्षेत्रीय भावना का सम्मान करते हैं'
के.अन्नामलाई ने कहा, 'बीजेपी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कुछ अलग देती है. हम राष्ट्रीय भावना के साथ क्षेत्रीय भावनाओं का सम्मान करते हैं. आप जो कुछ भी करते हैं वह उत्तर बनाम दक्षिण बन जाता है. यह हिंदू बनाम तमिल, आर्यन बनाम द्रविड़ियन बन जाता है. वे इसे जल्लीकट्टू से NEET परीक्षा तक ले जाते हैं. हम सभी इस नैरेटिव से तंग आ चुके हैं. बहुत समय हो गया है, अब इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता.'
'पीएम मोदी क्षेत्रीय भावनाओं को बल देते हैं'
अन्नामलाई ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी गुजरात से आते हैं, जहां हिंदी मातृभाषा नहीं है, इसी वजह से वह क्षेत्रीय भावनाओं को बहुत बढ़ावा देते हैं. इसलिए, उनका मानना है कि भारत बेहतर करे, इसके लिए सभी क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने की ज़रूरत है. CAPF परीक्षा के लिए भी हम अमित शाह के पास गए थे कि ये परीक्षा तमिल में भी दी जा सकती है. तब पहली बार ऐसा हुआ कि CAPF परीक्षा सभी क्षेत्रीय भाषाओं में हुई.
उन्होंने यह भी कहा कि जब भी वे अपने वरिष्ठ नेताओं से मिलते हैं, वे शुरुआत तमिल से करते हैं. उन्होंने कहा, 'मैं शुरुआती दो मिनट तमिल में बात करता हूं, उसके बाद हिंदी में बात करने लगता हूं.' उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रीय पार्टी ज़रूर हैं, लेकिन हम किसी क्षेत्रीय पार्टी से कमतर नहीं हैं.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








