
Karnataka Roundtable 2023: 'क्या सोनिया या राहुल गांधी पीएम बन गए... क्यों उनके नाम से डरते हो?', परिवारवाद पर बोले खड़गे
AajTak
Karnataka Roundtable: आजतक के खास कार्यक्रम कर्नाटक राउंडटेबल-2023 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने शिरकत की. उन्होंने परिवारवाद के आरोप पर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि परिवारवाद पर गांधी परिवार का नाम बार-बार क्यों लेते हैं.
बेंगलुरु में आजतक का खास कार्यक्रम- कर्नाटक राउंडटेबल-2023 (Karnataka Roundtable) चल रहा है, जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने शिरकत की. उन्होंने परिवारवाद के आरोप पर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आप तो खुद परिवारवाद कर रहे हैं और दूसरों को बोल रहे हैं. उन्होंने बीजेपी पर टिप्पणी करते हुए कहा- 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे.'
आप अपने उसूलों पर वोट मांगिए
परिवारवाद पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी के 36 लोग ऐसे हैं जिनके रिश्तेदार चुनाव लड़ रहे हैं. यहां राहुल गांधी का परिवारवाद क्या है? क्या सोनिया गांधी इस देश की प्रधानमंत्री हैं? क्या वो कभी प्रधानमंत्री बनीं थी, क्या राहुल मिनिस्टर बने, डिप्टी प्राइम मिनिस्टर बने, क्या वे पीएम बने? क्यों उनका नाम बार-बार लेते हो. क्यों उनके नाम से डरते हो. क्यों उनके लिए बार-बार परिवारवाद की बात करते हो. आप उनपर टिप्पणी करते हो, आप अपने उसूलों पर वोट मांगिए. अपनी आइडियोलॉजी पर वोट मांगिए.
'हमें शर्म आती है ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए'
उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने गांधी परिवार को अपमानित किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने इस परिवार को क्या क्या नहीं बोला. इस परिवार और गांधी परिवार को अपमानित करने के लिए बहुत कुछ कहा. हमें शर्म आती है ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए, लेकिन वो आदत छोड़ते नहीं.
इसपर उनसे कहा गया तो इसपर आप मानहानि का मुकदमा दर्ज क्यों नहीं कराते? इसपर खड़गे ने कहा कि इसका मतलब आपको भी ये अहसास नहीं है कि गांधी परिवार को इतनी पावर है या नहीं. आप बताएं राजीव गांधी के बाद गांधी परिवार में राजनीतिक पावर का इस्तमाल किसने किया. आप तो खुद कर रहे हैं और दूसरों को बोल रहे हैं.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








