
Karnataka Roundtable 2023: हमारे MLA चोरी हो जाते हैं... कांग्रेस को जीतनी होंगी ज्यादा सीटें: मल्लिकार्जुन खड़गे
AajTak
Karnataka Roundtable: आजतक के खास कार्यक्रम कर्नाटक राउंडटेबल-2023 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने शिरकत की. उन्होंने बीजेपी पर MLA चोरी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें इन चुनाव में ज़्यादा सीटें जीतनी होंगी क्योंकि हमारे MLA चोरी हो जाते हैं.
बेंगलुरु में आजतक का खास कार्यक्रम- कर्नाटक राउंडटेबल-2023 (Karnataka Roundtable) चल रहा है, जिसमें राजनीतिक दिग्गजों के साथ-साथ उद्योगपति और कला क्षेत्र से जुड़ी हस्तियां भी शामिल हो रही हैं. कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने शिरकत की. उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में कांग्रेस ही चीत रही है. हमारी तैयारी पूरी है.
'हमारे लिए सिर्फ Do है, Die नहीं'
कर्नाटक आपके लिए किला है तो क्या ये Do or Die है? उन्होंने कहा कि हमारे लिए सिर्फ Do है, Die नहीं. हम बेतर काम करेंगे, बेहतर प्रदर्शन करेंगे, हम टार्गेट पूरे करेंगे और जीत हासिल करेंगे. इसलिए बहुत से लोग ये कह सकते हैं, लेकिन आज की स्थिति में हमारे लोग राज्य से लेकर बूथ स्तर तक दिन-रात काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा मैं संख्या पर यकीन नहीं रखता, क्योंकि ये चुनाव है. लेकिन हम बहुमत से जीतेंगे.
'हमारे MLA चोरी हो जाते हैं'
हम बेहतर होने की कोशिश करेंगे क्योंकि कभी-कभी हमारे MLA की चोरी हो जाती है, इसलिए ज़्यादा सीटें जीतना ज़रूरी हैं. उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रेशर बनाकर ही बीजेपी ये काम करती हैं. इन्होंने कर्नाटक, महाराष्ट्र, मणीपुरस गोवा,मध्यप्रदेश में उन्होंने यही किया है. इसलिए चोरी नहीं हो, इसलिए ज़्यादा स्टॉक रखना चाहिए. जितना लोग सोच रहे हैं हमें उससे ज़्यादा सीटें जीतनी होंगी. खड़गे ने कहा कि कोई डरता नहीं है लेकिन कोई चोर आएंगे, तो कोई चाबी रखकर तो नहीं जाता.
कौन बनेगा मुख्यमंत्री??

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








