
Karnataka Roundtable: कर्नाटक में मुस्लिमों को आरक्षण असंवैधानिक था, हमने उसे खत्म किया- अमित शाह
AajTak
गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक चुनाव में बीजेपी की जीत का दावा करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. अमित शाह ने कांग्रेस की सरकार के समय कर्नाटक में लागू हुए मुस्लिम आरक्षण को असंवैधानिक बताया और कहा कि हमने उसे खत्म किया और संविधान को ऑर्डर में लाने का काम किया.
गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जीत का दावा किया. इंडिया टुडे राउंडटेबल कर्नाटक कार्यक्रम में अमित शाह ने बीजेपी का विजन बताया और दावा किया कि बीजेपी सरकार ने कर्नाटक को आगे ले जाने का काम किया है.
उन्होंने कर्नाटक में चार फीसदी मुस्लिम आरक्षण लागू करने के कांग्रेस सरकार के कदम को असंवैधानिक बताया. गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार ने संविधान के खिलाफ जाकर मुस्लिम आरक्षण की व्यवस्था की थी. उन्होंने कहा कि हमने इसे समाप्त कर अन्य समुदायों के लिए आरक्षण बढ़ाने का कार्य किया.
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कर्नाटक की बीजेपी सरकार ने असंवैधानिक व्यवस्था को समाप्त करने का, संविधान को ऑर्डर में लाने और जिसका हक था उसे देने का काम किया है. उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 70 साल में देश के भीतर दो देश बनाने का कार्य किया गया.
उन्होंने आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, हर घर नल जल योजना के साथ ही मुफ्त अनाज, शौचालय निर्माण, उज्ज्वला योजना की चर्चा की. अमित शाह ने कहा कि कर्नाटक की जनता को ये लगता है कि हमारी सुनने वाली सरकार है. ये तभी संभव है जब कर्नाटक में डबल इंजन की सरकार है.
भ्रष्टाचार के आरोप निराधार
अमित शाह ने कर्नाटक चुनाव में बीजेपी की जीत का दावा किया और भ्रष्टाचार के आरोप पर कहा कि ये आरोप पूरी तरह से निराधार हैं. उन्होंने कहा कि ये उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत को चरितार्थ करने जैसा है. गृह मंत्री ने ये भी कहा कि कांग्रेस की ओर से निराधार आरोप हम पर चिपकाए जा रहे हैं.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








