
Karnataka Roundtable: कर्नाटक चुनाव पर बोले अमित शाह- हम जीतने जा रहे हैं, पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे
AajTak
आजतक के कर्नाटक राउंडटेबल (Karnataka Roundtable) कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि हम पूर्ण बहुमत से चुनाव जीतने जा रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस देश में 75 साल तक ऐसी सरकारें चलीं, जिन्होंने 2 देश बना दिए थे. इसमें 80 करोड़ एक ओर थे, जबकि 50 करोड़ लोग दूसरी तरफ थे.
आजतक के कर्नाटक राउंडटेबल (Karnataka Roundtable) कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि हम पूर्ण बहुमत से चुनाव जीतने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने गैर संवैधानिक तरीके से 4 फीसदी मुस्लिम आरक्षण करके रखा था. ये गैर संवैधानिक इसलिए था, क्योंकि हमारा संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण की अनुमति नहीं देता है. लेकिन कर्नाटक में ऐसा किया गया था, लेकिन कर्नाटक में बीजेपी सरकार ने एससी, एसटी, वोक्कालिगा और लिंगायत इन चारों बड़े समुदाय के आरक्षण को बढ़ाया है. मतलब साफ है कि पहले राजनीतिक फायदा लेने का काम किया जा रहा था, जिसे हमने समाप्त किया है. हमने पात्र लोगों को उनका अधिकार दिया है.
अमित शाह ने कहा कि इस देश में 75 साल तक कई सरकारें ऐसी चलीं, जिन्होंने 2 देश बना दिए थे. इसमें 80 करोड़ एक ओर थे, जबकि 50 करोड़ लोग दूसरी तरफ थे. ये करोड़ लोग न तो देश के अर्थतंत्र का हिस्सा थे, न उनके पास मूलभूत सुविधाएं थीं. उनके पास न तो पीने के लिए पानी था, न घर था, न बिजली थी, न गैस थी. लेकिन हमारी सरकार 54 लाख किसानों को हर साल 10 हजार रुपये दे रही है.
आज का कर्नाटक कल के भारत के लिए कितना मत्वपूर्ण साबित हो सकता है, #IndiaToday के मंच से #KarnatakaConclave में गृह मंत्री @AmitShah ने रखे अपने विचार | #ATLivestream #KarnatakaRoundtable #KarnatakaElections2023 https://t.co/YCXRMPwE03
गृहमंत्री ने कहा कि पूरे कर्नाटक की आबादी को ऐसा लगता है कि ये ऐसी सरकार है जो हमारे बारे में सोच रही है. लेकिन ये तभी संभव है जब डबल इंजन सरकार हो. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को यश मिलेगा, इस भय से कुछ सरकारें सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं को नीचे नहीं पहुंचने देतीं. जैसे दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिल्लीवालों को नहीं मिल पा रहा है. क्योंकि केजरीवाल जी को लगता है कि डर है कि मोदी जी की पॉपुलैरिटी बढ़ेगी. बंगाल के किसानों को कई सालों तक किसान सम्मान निधि नहीं मिली. क्योंकि ममता जी नहीं चाहती थीं कि वहां के किसानों के खाते में मोदी जी का चेक जाए.
करप्शन के मुद्दे पर अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए हम पर आरोप लगाया था. लेकिन जनता दूध का दूध पानी का पानी कर देगी. उन्होंने कहा कि ये आरोप कांग्रेस ने अपनी एटीएम पॉलिसी को छिपाने के लिए बनाया है. कांग्रेस ने कर्नाटक को दिल्ली के खजाने भरने के लिए एटीएम बनाकर रखा था. लेकिन अब कर्नाटक पहली बार इससे मुक्त हुआ है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








