
Kapil Sharma ने 'अनेक' एक्ट्रेस को बताया क्या होता है बैंगन का भर्ता, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
AajTak
आयुष्मान के बाद कपिल फिल्म के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा को लेकर कहते हैं कि सर ज्यादातर सीरियस मुद्दों पर फिल्म बनाते हैं. आप बाजार जाते हैं. बैंगन के साथ धनिया फ्री में ना मिले, तो घर जाकर बैंगन का भर्ता बनाते हैं या फिर मुद्दा बना देते हैं.
इस वीकेंड द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) पर एंटरटेनमेंट के नाम पर धमाल होने वाला है. अरे भाई कपिल शर्मा शो पर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) स्टारर फिल्म 'अनेक' (Anek) का प्रमोशन जो होने वाला है. फिल्म 27 मई को रिलीज होगी, जिसके प्रमोशन के लिये 'अनेक' की टीम कपिल के शो पर पहुंचने वाली है. शो के प्रोमो सामने आ चुके हैं. जिसे देख कर आप हंस-हंस कर लोट-पोट होने वाले हैं.
अनेक स्टार्स के साथ कपिल की मस्ती द कपिल शर्मा शो का लेटेस्ट प्रोमो देखने के बाद शायद ही कोई ऐसा होगा, जो खुद को जोर-जोर से हंसने से रोक पायेगा. प्रोमो में कपिल 'अनेक' की एक्ट्रेस एंड्रिया केविचुसा (Andrea Kevichusa) को बैंगन का भर्ता क्या होता है, ये समझाते हुए दिखाई दे रहे हैं. अब इस बारे में आपको थोड़ा डिटेल में बता देते हैं. ताकि मुद्दा समझने में देरी ना लगे.
वीडियो में अनुभव सिन्हा, आयुष्मान खुराना और एंड्रिया शानदार तरीके से कपिल के शो में एंट्री लेते हैं. बातचीत का सिलसिला शुरू होता है. इसके बाद कपिल आयुष्मान से कहते हैं कि आपने नॉर्थ ईस्ट में शूट किया है. वहां बहुत ठंड होती है. आयुष्मान कहते हैं हां. एक्टर का जवाब मिलने पर कपिल कहते हैं कि आपको वहां दो रजाइयां लगती थी रात को या चार घूंट जिंदगी के. कपिल के इतना कहते ही हर कोई जोर-जोर से हंसने लगता है.
Exclusive: Cannes पहुंचकर बोले Nawazuddin Siddiqui, ये मेरे लिए मक्का, यहां बॉक्स ऑफिस नहीं सिर्फ सिनेमा की बात होती है
आयुष्मान के बाद कपिल फिल्म के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा को लेकर कहते हैं कि सर ज्यादातर सीरियस मुद्दों पर फिल्म बनाते हैं. आप बाजार जाते हैं. बैंगन के साथ धनिया फ्री में ना मिले, तो घर जाकर बैंगन का भर्ता बनाते हैं या फिर मुद्दा बना देते हैं. कपिल की बात सुन कर एंड्रिया उनसे पूछती हैं कि बैंगन का भर्ता क्या होता. बस एक्ट्रेस के इतना पूछते ही कपिल को मस्ती करने का मौका मिल जाता है.
हिंदी भाषा विवाद पर Arjun Rampal बोले- यह हमारी मातृभाषा है, हमें इसकी इज्जत करनी चाहिए

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










