
Kanpur: दुर्गा अष्टमी पर थानेदार ने रेप पीड़ित बच्ची का किया ‘कन्या पूजन’
AajTak
UP News: कानपुर के ककवन थाने के थानेदार ने दुर्गा अष्टमी के दिन रेप पीड़िता का कन्या पूजन किया. ऐसा कर थानेदार ने सबके दिलों को छू लिया है. अब थानेदार के इस कदम की जमकर तारीफ हो रही है.
UP News: नवरात्र में वैसे तो देश के कोने-कोने में लोग मंदिरों से लेकर घरों में कन्या पूजन करते हैं लेकिन कानपुर के एक थानेदार ने जिस तरह कन्या पूजन किया वैसा शायद ही किसी ने किया होगा. इस थानेदार ने अष्टमी के दिन एक रेप पीड़ित दस साल की बच्ची के घर जाकर उसको कपड़े ही नहीं भेट किए बल्कि अपने हाथों से उसको चप्पल पहनाई. इसके साथ उन्होंने बच्ची से उसके पेट का ऑपरेशन कराने का भी वादा किया.
थानेदार के इस कदम की अब हर तरफ चर्चा हो रही है. यह मामला कानपुर के ककवन इलाके के एक गांव है. जब ककवन थानेदार कौशलेंद्र सिंह शनिवार को अपनी महिला सिपाहियों के साथ रेप पीड़िता बच्ची के घर पहुंचे. उन्होंने इस बच्ची को नए कपड़े भेंट किए और अपने हाथों से उसे नई चप्पलें भी पहनाईं. साथ ही थानेदार कौशलेंद्र ने पीड़ित बच्ची की मां को यह आश्वासन दिया कि वह उनकी बेटी की पेट की समस्या का इलाज करा देंगे.
कानपुर के ककवन इलाके में इस बच्ची के साथ गांव के ही कुलदीप नाम के शख्स ने घर में घुस कर उससे रेप किया था इतना ही नहीं कुलदीप ने बच्ची पर जानलेवा हमला भी किया था जिसमें उसके पेट की आंते फट गई थी. पुलिस ने आरोपी कुलदीप को जेल भेज दिया. वह अभी तक जेल में है.
थानेदार कौशलेंद्र का कहना है कि दो दिन पहले गांव के एक व्यक्ति से चर्चा में इस बच्ची की हालत के बारे में पता चला. इस पर उन्होंने सोचा कि क्यों ना अष्टमी के दिन उस बेटी का कन्या पूजन किया जाए. इसके बाद वह पीड़ित और उसकी बहन के लिए कपड़े और चप्पले लेकर उनके घर पहुंचे और कन्या पूजन किया..
थानेदार कौशलेंद्र ने ऐसा करने पर खुशी जाहिर की है. उनका कहना है कि उन्हें जो खुशी मिली है वैसी शायद पहले कभी नहीं मिली. अब उनकी कोशिश है कि जल्द से जल्द उस बच्ची के पेट का ऑपरेशन करवा दूं. साथ ही उन्होंने बताया कि उनके थाने का स्टाफ भी बच्ची के ऑपरेशन में मदद करने को तैयार है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









