
Kabul Airport Attack के बाद गुस्से से लाल हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन, कहा- 'खोज-खोजकर मारेंगे’
Zee News
अमेरिका ने काबुल एयरपोर्ट पर हुए आतंकी हमले का बदला लेने की कसम खाई है. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने साफ किया है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा. पिछले कुछ दिनों से ही इस तरह के हमले की आशंका जताई जा रही थी. वहीं, ISIS ने हमले की जिम्मेदारी ली है.
वॉशिंगटन: काबुल एयरपोर्ट (Kabul Airport) पर हुए आतंकी हमले के बाद अमेरिका (America) बेहद गुस्से में है. राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने हमले के लिए जिम्मेदार इस्लामिक स्टेट (ISIS) को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है. अपने सैनिकों और आम अफगानियों की मौत पर भावुक हुए बाइडेन ने कहा कि ISIS को इसकी कीमत चुकानी होगी. हम इस जख्म को भूलेंगे नहीं. हम एक-एक आतंकी को खोजकर मौत के घाट उतारेंगे. ‘मिरर’ की रिपोर्ट के अनुसार, काबुल हवाईअड्डे पर गुरुवार को एक के बाद एक तीन धमाके हुए. इस हमले में 10 अमेरिकी कमांडो सहित 64 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन ISIS ने ली है. जो बाइडेन (Joe Biden) ने काबुल हमले के बाद देश को संबोधित करते हुए ISIS से बदला लेने की कसम खाई. इस दौरान वह भावुक भी नजर आए. उन्होंने पहले शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी, फिर आतंकी संगठन के खिलाफ अभियान का ऐलान किया.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



