
Kabul से इस महिला को अकेले लेकर उड़ा प्लेन, एयरपोर्ट के बाहर जमा हजारों की भीड़
Zee News
काबुल एयरपोर्ट (Kabul Airport) के बाहर हजारों की संख्या में लोग जमा हैं जो देश छोड़कर जाना चाहते हैं. लेकिन इस बीच एयरपोर्ट से एक ऐसा विमान भी उड़ा जिसमें चालक दल के अलावा सिर्फ एक महिला सवार थी.
नई दिल्ली: अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद अब हर कोई वहां से निकलना चाहता है. काबुल एयरपोर्ट के बाहर हजारों की तादाद में लोग इस उम्मीद में डटे हुए हैं कि कोई उन्हें इस मुल्क से बाहर निकालेगा. भारत और अमेरिका समेत कई देश अपने नागरिकों के अलावा अफगानी लोगों को भी वहां से रेस्क्यू कर लाए हैं. लेकिन फिर भी काफी लोग हैं जो अब भी देश छोड़कर जाना चाहते हैं लेकिन कोई उनकी मदद को आगे नहीं आ रहा. Kaisa is on her way home! BUT this aircraft is empty…scandalous as thousands wait outside airport being crushed as they cannot get in Sadly people will be left behind when this mission is over as we CANNOT get it right इस भगदड़ के बीच काबुल एयरपोर्ट से एक ऐसा विमान भी उड़ा जिसमें चालक दल के अलावा सिर्फ एक महिला सवार थी. अब इसे लेकर ट्विटर पर लोग कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं. पूर्व रॉयल मरीन कमांडो पॉल पेन फार्थिंक ने काबुल से अपनी पत्नी के निकलने की कहानी लोगों के साथ साझा की और चेतावनी देते हुए कहा कि हम कई लोगों को अब भी वहां छोड़कर आए हैं.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



