
JSSC Clerk Recruitment 2022: झारखंड में 12वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, क्लर्क-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर हो रहीं भर्तियां
AajTak
JSSC Clerk Recruitment : अभ्यर्थी जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 20 मई से विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होगी. आवेदन 19 जून 2022 तक किया जा सकेगा.
Jharkhand Sarkari Jobs: झारखंड में बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है. किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास कर चुके अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका है. क्लर्क, स्टेनोग्राफर समेत अलग-अलग पदों के लिए 991 वैकेंसी निकाली गई हैं.
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (Jharkhand Staff Selection Commission) ने क्लर्क और स्टेनोग्राफर के पदों के लिए आवेदन मांगा है. अभ्यर्थी जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 20 मई से विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होगी. आवेदन 19 जून 2022 तक किया जा सकेगा.
भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 991 पदों को भरा जाएगा. इसमें से 27 रिक्तियां स्टेनोग्राफर के लिए और 964 क्लर्क (JSSC Stenographer and Clerk Recruitment) के पदों के लिए है. उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य किया गया है. इसमें अभ्यर्थीयों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है. एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 50 रुपये और सामान्य उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया.
क्लर्क (कंप्यूटर ऑपरेटर) 352 स्टेनोग्राफर, 27 क्लर्क (पिछला वार्ड कल्याण विभाग) 104 क्लर्क (श्रम योजना परीक्षण और कौशल विकास) 144 क्लर्क (वाणिज्य विभाग) 97 क्लर्क (श्रम योजना परीक्षण और कौशल विकास योजना वर्ग) 77 क्लर्क (रोजगार राज्य बीमा योजना के कार्यालय) 36 क्लर्क (परिवहन विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय) 104 क्लर्क (खान भू-विज्ञान विभाग) 45 क्लर्क (परिवहन विभाग दिवस क्षेत्रीय कार्यालय) के लिए वैकेंसी निकाली गई है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









