
Joe Biden ने पेश किया 6 trillion Dollar का पहला Annual Budget, अमीरों से ज्यादा Tax वसूलने का प्रावधान
Zee News
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने बजट में कोरोना महामारी से निपटने के प्रावधानों के साथ ही कई जरूरी मुद्दों को प्राथमिकता दी है. वहीं, व्हाइट हाउस का कहना है कि इस बजट से अर्थव्यवस्था की सुस्ती दूर होगी और उसे गति मिलेगी. यह बजट हर मायने में एक आदर्श बजट है.
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने अपना पहला बजट (First Annual Budget) पेश कर दिया है. 6 ट्रिलियन डॉलर के इस बजट में सबसे ज्यादा प्रावधान पेंटागन और अन्य सरकारी कार्यालयों के संचालन के लिए किया गया है. इसके बाद जलवायु परिवर्तन (Climate Change) से निपटने को तवज्जो देते हुए बजट में 800 बिलियन डॉलर के प्रावधान का जिक्र है. बतौर राष्ट्रपति बाइडेन का यह पहला बजट अमीरों के लिए झटका माना जा रहा है, क्योंकि इसमें उनसे ज्यादा टैक्स वसूलने के कही गई है. CNN की रिपोर्ट के अनुसार, जो बाइडेन द्वारा पेश बजट को कांग्रेस की मंजूरी मिलना बाकी है. वहीं, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी ने बजट पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि इससे देश कर्ज में डूब जाएगा. रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इससे कर्ज 2031 तक सकल घरेलू उत्पाद के 117% तक पहुंच जाएगा, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे ज्यादा होगा.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



