
JNU में अब कैसे होगा एडमिशन? VC बोले- जब हालात सुधरेंगे तब करवाएंगे एंट्रेंस एग्जाम
AajTak
बारहवीं की परीक्षाएं रद्द होने के बाद अब कॉलेज में एडमिशन की चिंता शुरू हो गई है. दिल्ली की दो बड़ी यूनिवर्सिटी जेएनयू और डीयू ने एडमिशन को लेकर अपनी-अपनी बातें सामने रख दी हैं.
केंद्र सरकार द्वारा 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द करने के बाद अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं. अब जब परीक्षाओं पर स्थिति साफ हो गई है तो हर किसी की नज़र एडमिशन की प्रक्रिया को लेकर है. दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) ने साफ किया है कि जब कोरोना से हालात काफी हदतक सुधर जाएंगे, तभी यूनिवर्सिटी का एंट्रेंस एग्जाम करवाया जाएगा. JNU के वाइस चांसलर एम. जगदीश कुमार का कहना है कि कोरोना के कारण 12वीं की परीक्षाओं को रद्द करने का जो फैसला लिया गया है, हम उसका स्वागत करते हैं. छात्रों का स्वास्थ्य काफी अहम है. एग्जाम कैंसिल होने का JNU के एडमिशन प्रोसेस पर क्या असर पड़ेगा, इसको लेकर जगदीश कुमार ने कहा कि हाईयर एजुकेशन के लिए जेएनयू में एंट्रेंस एग्जाम के जरिए एडमिशन मिलता है. जब भी छात्रों के लिए एंट्रेंस एग्जाम में लिखना सुरक्षित होगा, तभी यूनिवर्सिटी इसको करवाएगी. The decision taken with regard to 12th standard exams is pragmatic and rational considering the fact that this COVID pandemic is once in a century occurrence. The health and safety of students are of paramount importance to all of us.#cbseboardexams #JNU pic.twitter.com/YaFOOC6Yir
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










