
JNU देशद्रोह केस: कन्हैया कुमार समेत सभी आरोपी कोर्ट में पेश, 7 आरोपियों को जमानत
AajTak
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) देशद्रोह केस में कन्हैया कुमार समेत 10 आरोपी आज कोर्ट के सामने पेश हुए. सभी आरोपियों को चार्जशीट की कॉपी देने के पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्देश दिए है.
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) देशद्रोह केस में कन्हैया कुमार समेत 10 आरोपी आज कोर्ट के सामने पेश हुए. सभी आरोपियों को चार्जशीट की कॉपी देने के पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्देश दिए है. इस दौरान उमर ख़ालिद के वक़ील ने कोर्टरूम में 10 मिनट बातचीत के लिए कोर्ट से वक़्त मांगा. कोर्ट ने बातचीत करने की इजाजत दी. अब 7 अप्रैल को अगली सुनवाई होगी. आरोपी आकिब हुसैन, मुजीब हुसैन, मुनीब हुसैन, उमर गुल, रईया रसूल, बशीर भट और बशारत अली को इस मामले में गिरफ्तार नहीं किया गया था. उनको आज पटियाला हाउस कोर्ट ने 25 हज़ार के मुचलके पर ज़मानत दी. कन्हैया कुमार, उमर ख़ालिद और अनिर्बान इस मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुके है और ज़मानत पर है.
सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










