
JNU का पूर्व छात्र निकला फर्जी TC, नौकरी नहीं होने पर ट्रेन में करने लगा अवैध वसूली
AajTak
ट्रेन में यात्रियों से अवैध वसूली की लगातार शिकायतें रेलवे को मिल रही थीं. इसी के बाद जब जीआरपी ने चेकिंग शुरू की तो फर्जी टीसी बनकर टिकट का गोरखधंधा करने वाला आरोपी उनके हत्थे चढ़ गया.
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी (सरकारी रेल पुलिस) ने एक फर्जी टीसी को गिरफ्तार किया है. ये फर्जी टीसी नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों से टिकट के नाम पर अवैध वसूली कर रहा था. हैरानी की बात ये है कि आरोपी बेहद पढ़ा लिखा है और उसने दिल्ली की प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) से एमफिल की पढ़ाई की है. गौरतलब है कि ट्रेन में यात्रियों से अवैध वसूली की लगातार शिकायतें रेलवे को मिल रही थीं. इसी के बाद जब जीआरपी ने चेकिंग शुरू की तो फर्जी टीसी बनकर टिकट का गोरखधंधा करने वाला आरोपी उनके हत्थे चढ़ गया. जीआरपी के मुताबिक, आरोपी ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को टीसी बताते हुए अवैध वसूली का कारोबार कर रहा था. वो नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों से अवैध वसूली करता था. जीआरपी के मुताबिक युवक काफी पढ़ा लिखा है और उसने जेएनयू से डिग्री ली है. जीआरपी थाना अलीगढ़ इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










