
JK DG जेल लोहिया की हत्या का आरोपी यासिर गिरफ्तार, गला काटकर बॉडी जलाने की भी कोशिश की थी
AajTak
जम्मू कश्मीर पुलिस ने DG जेल हेमंत लोहिया की हत्या के आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है. DG जेल हेमंत के लोहिया का शव जम्मू के उदयवाला में उनके दोस्त के घर पर मिला था. उनकी गला रेतकर हत्या की गई थी. इसके अलावा उनके शरीर पर चोट और जलने के निशान भी मिले थे.
जम्मू कश्मीर पुलिस ने DG जेल हेमंत लोहिया की हत्या के आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है. DG जेल हेमंत के लोहिया का शव जम्मू के उदयवाला में उनके दोस्त के घर पर मिला था. उनकी गला रेतकर हत्या की गई थी. इसके अलावा उनके शरीर पर चोट और जलने के निशान भी मिले थे.
पुलिस के मुताबिक, नौकर हत्या को अंजाम देकर फरार हो गया था. उसने हेमंत लोहिया के शव को जलाने की कोशिश भी की थी. पुलिस ने उसकी तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. ADGP मुकेश सिंह ने बताया कि रात से ही आरोपी की तलाश में ऑपरेशन चलाया जा रहा था. उसे कनाचक क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है. वह खेतों में छिपा था. पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है.
अभी तक की जांच में टेरर एंगल नहीं
जम्मू ADGP मुकेश सिंह के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि नौकर यासिर अहमद ही मुख्य आरोपी है. वह अपने व्यवहार में काफी आक्रामक था और सूत्रों के अनुसार अवसाद में भी था. उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में कोई टेरर एंगल नहीं आया है. हालांकि, टेरर लिंक होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. इसलिए पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है.
हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद ADGP मुकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार जब्त कर लिए हैं. उन्होंने बताया कि कुछ ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिनसे उसकी मानसिक स्थिति का पता चलता है. पुलिस ने आसपास से कुछ सीसीटीवी फुटेज भी इकट्ठे किए हैं. इसमें आरोपी वारदात के बाद भागता दिख रहा है. वह पिछले 6 महीने से DG जेल हेमंत के लोहिया के घर पर काम कर रहा था. पुलिस ने आरोपी की फोटो भी जारी कर दी हैं.
आरोपी के पास मिली डायरी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









