
JK: मुस्लिम संगठनों के समूह ने सरकार से स्कूलों में 'वंदे मातरम' आदेश वापस लेने को कहा
AajTak
जम्मू-कश्मीर के मुस्लिम संगठनों के समूह MMU ने स्कूलों में 'वंदे मातरम' गायन को अनिवार्य करने का आदेश तुरंत वापस लेने की मांग की है. MMU ने कहा कि राष्ट्रगीत के कुछ अंश इस्लाम के एकेश्वरवाद (तौहीद) के खिलाफ हैं, क्योंकि यह अल्लाह के अलावा किसी और के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने की अनुमति नहीं देता है. MMU ने आरोप लगाया कि यह
जम्मू-कश्मीर के कई धार्मिक संगठनों के समूह मुत्तहिदा मजलिस-ए-उलेमा (MMU) ने सरकार से स्कूलों में 'वंदे मातरम' के गायन से संबंधित आदेश को तुरंत वापस लेने की मांग की है. MMU का कहना है कि राष्ट्रगीत के कुछ अंश इस्लामिक अकीदे (एकेश्वरवाद/तौहीद) के खिलाफ हैं.
आदेश पर गंभीर चिंता व्यक्त मीरवाइज उमर फारूक की अध्यक्षता वाली MMU ने एक बयान में कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा जारी हालिया निर्देश पर गंभीर चिंता है. इस निर्देश में स्कूलों से 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ मनाने के लिए संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया है, जिसमें सभी छात्रों और कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.
MMU ने स्पष्ट किया कि 'वंदे मातरम' गाना या उसका पाठ करना गैर-इस्लामी है, क्योंकि इसमें भक्ति के ऐसे भाव शामिल हैं जो इस्लाम के मूल विश्वास, यानी अल्लाह की परम एकता (तौहीद), के विपरीत हैं.
धार्मिक आस्था के विरुद्ध बताया बयान में कहा गया है कि इस्लाम किसी भी ऐसे कार्य की अनुमति नहीं देता है जिसमें निर्माता (Creator) के अलावा किसी और की पूजा या उसके प्रति श्रद्धा व्यक्त की जाती हो. MMU ने तर्क दिया कि मुसलमानों को अपने देश से प्यार करना और उसकी सेवा करना सिखाया जाता है, लेकिन यह भक्ति सेवा, करुणा और समाज में योगदान के माध्यम से व्यक्त की जानी चाहिए, न कि आस्था के खिलाफ जाने वाले कृत्यों से.
संगठन ने कहा, 'मुस्लिम छात्रों या संस्थानों को उनकी धार्मिक आस्था के विपरीत गतिविधियों में भाग लेने के लिए मजबूर करना अन्यायपूर्ण और अस्वीकार्य है.'
'हिन्दू राष्ट्रवाद' थोपने का आरोप MMU ने इस सरकारी निर्देश को "सांस्कृतिक उत्सव की आड़ में" मुस्लिम-बहुल क्षेत्र पर "आरएसएस-प्रेरित हिंदुत्व विचारधारा" थोपने का जानबूझकर किया गया प्रयास बताया. MMU ने कहा कि यह कदम वास्तविक एकता और विविधता के प्रति सम्मान को बढ़ावा नहीं देता है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







