
Jivitputrika Vrat 2022 Date: कब है जितिया व्रत? यहां जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
AajTak
Jivitputrika Vrat 2022 Date: हिंदू पंचांग के मुताबिक, अश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जीवित्पुत्रिका व्रत रखा जाता है. महिलाएं इस दिन संतान की सुरक्षा और अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूरा दिन निर्जल व्रत रखती हैं. इस साल जीवित्पुत्रिका व्रत 18 सितंबर 2022 को रविवार के दिन मनाया जाएगा. इस व्रत को काफी कठिन माना जाता है क्योंकि इसे तीन दिन तक रखा जाता है.
जीवित्पुत्रिका व्रत अश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है. इसे जितिया व्रत के नाम से भी जाना जाता है. यह व्रत संतान के लिए रखा जाता है. महिलाएं इस दिन संतान की सुरक्षा और अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूरा दिन निर्जल व्रत रखती हैं. इस साल जीवित्पुत्रिका व्रत 18 सितंबर 2022 को रविवार के दिन मनाया जाएगा. इस व्रत को काफी कठिन माना जाता है क्योंकि इसे तीन दिन तक रखा जाता है. यह व्रत कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि से नवमी तिथि तक रखा जाता है. इस व्रत के पहले दिन नहाए -खाय होता है, दूसरे दिन महिलाएं निर्जल व्रत रखती है और तीसरे दिन पारण किया जाता है. आइए जानते हैं जीवित्पुत्रिका व्रत शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और शुभ योग.
जीवित्पुत्रिका व्रत शुभ मुहूर्त (Jivitputrika Vrat Shubh Muhurat)
जीवित्पुत्रिका रविवार, सितम्बर 18, 2022 को अष्टमी तिथि प्रारम्भ - सितम्बर 17, 2022 को शाम 02 बजकर 14 मिनट से अष्टमी तिथि समाप्त - सितम्बर 18, 2022 को शाम 04 बजकर 32 मिनट तक
जीवित्पुत्रिका व्रत शुभ योग (Jivitputrika Vrat Shubh Yog)
अभिजित मुहूर्त- शाम 12 बजकर 08 मिनट से शाम 12 बजकर 57 मिनट तक
विजय मुहूर्त- शाम 02बजकर 34 मिनट से शाम 03 बजकर 23 मिनट तक गोधूलि मुहूर्त- शाम 06 बजकर 26 मिनट से शाम 06 बजकर 50 मिनट तक

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











