
JioStar.com बना जियो और Hotstar का नया पता, पूरा हुआ मर्जर, अब आगे क्या होगा?
AajTak
JioStar.com अब आधिकारिक तौर पर लाइव हो गया है. ये प्लेटफॉर्म ही रिलायंस के वायकॉम 18 और डिज्नी स्टार के मर्जर का नया पता है. हालांकि, इस प्लेटफॉर्म पर अभी आपको स्ट्रीमिंग सर्विस नहीं मिलेगी. बल्कि यहां पर आपको कंपनी से जुड़ी तमाम जानकारी मिलेगी. दोनों प्लेटफॉर्म्स के कंटेंट को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है. आइए जानते हैं JioStar के बारे में दूसरी डिटेल्स.
रिलायंस इंडस्ट्रीज के Viacom 18 और The Walt Disney के Disney Star का मर्जर आखिरकार पूरा हो गया है. दोनों कंपनियों की ओर से गुरुवार को प्रेस रिलीज जारी करके इसकी जानकारी दी गई है. दोनों के मर्जर के साथ ही अब JioStar.com इनका नया पता होगा. ये कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट है.
JioStar.com पर आपको दोनों कंपनियों के मर्जर की जानकारी मिलेगी. हालांकि, ये URL अभी कंपनी का वेबपेज है. इसे किसी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की तरह पेश नहीं किया गया है. कयास लगाए जा रहे थे कि मर्जर के बाद JioStar.com पर ही दोनों OTT प्लेटफॉर्म्स के कंटेंट मिलेंगे, लेकिन अभी ऐसा नहीं है.
इस मर्जर के तहत Star और Colors जैसे टीवी के चर्चित ब्रांड्स का अधिकार नए वेंचर के पास होगा. साथ ही Jio Cinema और Disney+ Hotstar का विलय भी होगा. मर्जर के बाद JioStar के पास 100 से ज्यादा TV चैनल्स का इकोसिस्टम है और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंपनी के पास 5 करोड़ यूजर्स का एक बेस है.
यह भी पढ़ें: BSNL ने Jio-Airtel को पछाड़ा, लॉन्च की भारत में पहली Satellite-to-Device सर्विस
JioStar के पास ही IPL, फुटबॉल जैसे स्पोर्ट्स कंटेंट और दूसरे चर्चित इवेंट्स की कवरेज का अधिकार है. हाल में JioStar.com को लाइव किया गया है. हालांकि, कंपनी ने दोनों OTT प्लेटफॉर्म्स के कंटेंट, सब्सक्रिप्शन और दूसरी सर्विसेस को लेकर जानकारी नहीं दी है.
इस जॉइंट वेंचर का चेयरपर्सन नीता अंबानी को बनाया गया है, जबकि वायस चेयरपर्सन उदय शंकर हैं. JioStar के तहत 100 से ज्यादा टीवी चैनल्स हर साल 30 हजार से ज्यादा घंटे का टीवी कंटेंट तैयार करेंगे, जिन्हें इन चैनल्स के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










