
JioPhone Next की कीमत-फीचर्स का हुआ ऐलान, इस दिन से शुरू होगी बिक्री
AajTak
JioPhone Next क्वॉलकॉम प्रोसेसर और एंड्रॉयड बेस्ड Pragati OS पर चलने वाला अल्ट्रा-अफोर्डेबल स्मार्टफोन है. जियो की ओर से जानकारी दी गई है कि Pragati OS एंड्रॉयड का ऑप्टिमाइज्ड वर्जन है, जिसे खासतौर पर JioPhone Next के लिए डिजाइन किया गया है.
Realiance के JioPhone Next की शुरुआती कीमत 6,499 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री दिवाली यानी 4 नवंबर से की जाएगी. ये जानकारी कंपनी की ओर से दी गई है. हालांकि, जियो की ओर से ग्राहकों को कुछ ऑफर्स भी दिए जाएंगे, जिससे ग्राहक इसे 1,999 रुपये में ही खरीद पाएंगे. ग्राहकों को बाकी का पैसा EMI के जरिए बाद में देना होगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










