
JioPhone यूजर्स के लिए लॉन्च हुआ 75 रुपये वाला नया प्लान, 3GB डेटा और बहुत कुछ
AajTak
रिलायंस जियो ने JioPhone यूजर्स के लिए एक नए प्रीपेड प्लान को पेश किया है. ये नया प्लान 75 रुपये वाला है. इस नए रिचार्ज प्लान की घोषणा जियो द्वारा 39 रुपये और 69 रुपये वाले प्लान्स को बंद किए जाने के बाद की गई है.
रिलायंस जियो ने JioPhone यूजर्स के लिए एक नए प्रीपेड प्लान को पेश किया है. ये नया प्लान 75 रुपये वाला है. इस नए रिचार्ज प्लान की घोषणा जियो द्वारा 39 रुपये और 69 रुपये वाले प्लान्स को बंद किए जाने के बाद की गई है. इन दोनों प्लान्स को वेबसाइट और मायजियो ऐप से हटा दिया गया है. जियो के नए 75 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें JioPhone यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. साथ ही रोज 50SMS और JioTV, JioCinema, JioNews, JioSecurity और JioCloud जैसे जियो ऐप्स का एक्सेस भी मिलेगा. इन सबके साथ ही ग्राहकों को नए 75 रुपये वाले प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटे कॉल्स और 200MB बूस्टर के साथ पूरी वैलिडिटी के दौरान 3GB 4G डेटा मिलेगा. आपको बता दें जियो द्वारा 39 रुपये और 69 रुपये वाले प्लान को बंद किए जाने के बाद अब 75 रुपये वाला प्लान सबसे सस्ता प्लान बन गया है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











