
JioPhone के सभी प्रीपेड प्लान्स पर Buy 1, Get 1 Free का ऑफर, ऐसे लें फायदा
AajTak
JioPhone यूजर्स को प्रीपेड प्लान्स पर कंपनी ऑफर दे रही है. इसमें एक JioPhone प्लान लेने पर दूसरा प्लान फ्री दिया जा रहा है. यानी कंपनी इस पर Buy 1 Get 1 Free का ऑफर दे रही है. Buy 1 Get 1 Free ऑफर JioPhone के सभी प्रीपेड प्लान्स के लिए है.
JioPhone यूजर्स को प्रीपेड प्लान्स पर कंपनी ऑफर दे रही है. इसमें एक JioPhone प्लान लेने पर दूसरा प्लान फ्री दिया जा रहा है. यानी कंपनी इस पर Buy 1 Get 1 Free का ऑफर दे रही है. Buy 1 Get 1 Free ऑफर JioPhone के सभी प्रीपेड प्लान्स के लिए है. इस ऑफर से यूजर्स को डबल बेनिफिट्स JioPhone के सभी प्लान्स पर मिलेंगे. यानी जितने का वो रिचार्ज करेंगे उतने का ही रिचार्ज उनको फ्री में कंपनी की ओर से दिया जाएगा. आपको एक बार फिर से बता दें ये ऑफर सिर्फ JioPhone रिचार्ज के लिए है. अगर आप नॉर्मल प्रीपेड रिचार्ज करते हैं तो आपको ये ऑफर नहीं दिया जाएगा. ये ऑफर JioPhone के सभी 6 प्रीपेड प्लान्स के लिए है. इसको आसान भाषा में समझें तो मान लीजिए आपने 75 रुपये का प्लान रिचार्ज किया इसके साथ 75 रुपये का प्लान बिल्कुल फ्री मिलेगा.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










